Posts

क्षेत्रफल के अनुसार दुनिया के 10 सबसे बड़े देश। Top 10 Biggest Country by area.

Image
इस समय दुनिया में 193 देश है, जो संयुक्त राष्ट्र (U.N.O.) के सदस्य देश है। और 2 वेटिकन सिटी और फिलीस्तीन (Holy City & State of Palestine) गैर-सदस्य देश है। इनमें से कुछ देश तो क्षेत्रफल में इतना छोटे हैं,कि भारत का एक छोटा सा गांव भी उनसे बड़ा होता है। वहीं कुछ देश आकार में इतने बड़े है, कि उसमें कई भारत एक साथ शमां जाएं। तो चलिए आज हम क्षेत्रफल के अनुसार दुनिया के 10 सबसे बड़े देशो के बारे में जानते है। 1. Russia. (रूस) रूस क्षेत्रफल के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा देश है। रूस कितना बड़ा है, इसका अनुमान आप ऐसे लगा सकते है, कि पुरी दुनिया में जितनी जमीन है, उसके 11% भाग पर केवल रुस का‌ कब्जा है। रूस एशिया और यूरोप दो महाद्वीप में फैला हुआ है, और दोनों महाद्वीपों में भी क्षेत्रफल में बड़ा देश है। रूस का 77% भाग एशिया में और बाकी 23%भाग यूरोप में आता है। लेकिन फिर भी रूस यूरोप का सबसे बड़ा देश है, और यह यूरोप महाद्वीप के कुल क्षेत्रफल का 40% है। रूस  पुर्केव में अमेरिका के अलास्का से लेकर युरोप में फिनलैंड तक लगभग 9000 कि. मी. तक और उत्तर से दक्षिण तक 2,500 से 4000 कि...

भारत बना Number 1, जनसंख्या में चीन को पीछे छोड़ा। 2024 में कौन-कौन है, Top-10 आबादी वाले देश।

इस समय दुनिया की कुल आबादी 808 करोड़ से भी ज्यादा है। विश्व की कुल आबादी का लगभग 60% भाग एशिया महाद्वीप में रहता है। अप्रैल 2023 में भारत चीन को पीछे छोड़कर दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन गया। दुनिया में रहने वाले 100 लोगों में से लगभग 18 लोग भारत में और 17 चीन में रहते हैं। यानी पूरे संसार की कुल आबादी का लगभग 35% से भी ज्यादा भाग भारत और चीन में रहता है। तो चलिए जानते हैं 2024 में दुनिया के 10 सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश कौन-कौन से हैं? जनसंख्या के हिसाब से दुनिया के 10 सबसे बड़े देशों में से पांच देश एशिया महाद्वीप में ही है। 1. भारत (INDIA) :-  अप्रैल 2023 तक चीन दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश था। लेकिन अब भारत, चीन से भी ज्यादा लोगों का देश है। यानी अब भारत आबादी के हिसाब से दुनिया का पहला और चीन दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत की कुल आबादी 142 करोड़ 90 लाख है। जो विश्व की कुल आबादी का 17.76% है। भारत की ज्यादातर जनसंख्या गांव में रहती है। भारत की कुल आबादी का 64% भाग गांव में रहता है। भारत क्षेत्रफल के हिसाब से भी दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। लेकिन स...

भारत के Top 10 सबसे धनी परिवार - अदानी, अंबानी नहीं, यह परिवार है भारत के असली अमीर खानदान। Top 10 richest Indian Families.

Image
नमस्कार आज हम बात करेंगे भारत के सबसे धनी परिवारों के बारे में। आपने यूट्यूब या गूगल पर भारत के 10 सबसे धनी परिवारों के बारे में तो पढ़ा या देखा ही होगा, लेकिन आपने अगर ध्यान दिया होगा तो इनमें से ज्यादातर अंबानी या अदानी को सबसे धनी परिवारों के रूप में रखा जाता है। लेकिन यह तो वह Self-made Billionaire लोग है, जिन्होंने अपने व्यवसाय की शुरुआत कुछ ही समय पहले की थी। जैसे अंबानी परिवार या अदानी परिवार के बारे में बात करें तो गोतम अदानी ने अपने व्यवसाय की शुरुआत कुछ ही वर्ष पहले शुरू की थी यानी कि वह ( Self-made Billionaire ) सेल्फ-मेड बिलेनियर हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे भारत के ऐसे औद्योगिक घरानों के बारे में जो कई पीढ़ियों से भारत के व्यापार जगत में स्थापित है, और कई पीढ़ियों से चले आ रहे हैं, और आज भी परिवार के रूप में एक साथ रहते हैं। इसमें हम टाटा समूह को शामिल नहीं करेंगे, क्योंकि टाटा परिवार (Tata foundation)   टाटा फाउंडेशन के रूप में जाना जाता है, ना कि परिवार के रूप में। तो चलिए जानते हैं, 10   Richest Indian Families  भारत के 10 सबसे धनी ऐसे परिवारों क...

सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले 10 देश। Top 10 Islamic Countries in the world.

Image
इस्लाम दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है। इस समय पूरी दुनिया में लगभग 1.9 अरब से 2 अरब लोग इस्लाम धर्म को मानने वाले हैं। इस्लाम में मुख्य रूप से दो संप्रदाय है, शिया  और सुन्नी पूरी दुनिया के लगभग 87 से 90% लोग सुन्नी इस्लाम मानने वाले हैं, और 10-13% लोग शिया इस्लाम को मानते हैं। इस्लाम धर्म को मानने वालों की आबादी लगभग 1.9 अरब है, जो दुनिया की कुल 8 अरब की आबादी का लगभग 23% है। दुनिया में सबसे ज्यादा ईसाई धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं। जो कुल आबादी का 31.5% है। इस समय लगभग 50 देश ऐसे है, जहां मुस्लिम आबादी बहुसंख्यक है। मुसलमानो की कुल आबादी का 62% एशिया-प्रशांत क्षेत्र में रहता है। जो तुर्की से लेकर इंडोनेशिया तक के देश है। चलिए आज हम जानते हैं, दुनिया के 10 सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश कौन-कौन से है। 1. इंडोनेशिया। इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा इस्लामिक देश है। इंडोनेशिया में इस्लाम थोड़ा उदार रूप में है, यहां इस्लाम का अरबीकृत रूप नहीं है। इंडोनेशियाई इस्लाम मध्य-पूर्व देशों की तरह तुलना में बहुत कम कठोर है। इंडोनेशिया में दुनिया के लगभग 12.7% मुस...

भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली 10 भाषाएं कौन-कौन सी हैं? Top 10 most spoken language in India

Image
       Top 10 language in India 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में 121 ऐसी भाषाएं हैं, जिनको बोलने वालों की संख्या भारत में कम से कम 10000 से भी ज्यादा है। इसके अलावा यहां 9500 से भी ज्यादा भिन्न-भिन्न प्रकार की बोलियां भी बोली जाती हैं। तो चलिए आज भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली 10 भाषाओं के बारे में जानते हैं। भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली कुछ भाषाएं, दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में भी शामिल हैं। 1. हिंदी :- 66.2 करोड़। हिंदी भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है, और से भारत की राष्ट्रभाषा का दर्जा भी प्राप्त है। हिंदी भाषा इंडो-आर्य भाषा परिवार से संबंध रखती है, और यह मुख्य रूप से उत्तर और मध्य भारत में बोले जाने वाली मुख्य भाषा है। हिंदी को बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में ऑफिशल भाषा का दर्ज प्राप्त है। इसके अलावा गुजरात में हिंदी को गुजराती के साथ ऑफिशियल भाषा का दर्जा प्राप्त है। तीन यूनियन टेरिटरी (केन्द्र शासित) प्रदेश दिल्ली, अंडमान-निकोबार और दादर...

How many millionaires in the world ? दुनिया में कुल कितने करोड़पति हैं, भारत में कितने करोड़पति रहते हैं?

Image
इस समय दुनिया की कुल जनसंख्या 8 अरब (800 करोड़) से भी ज्यादा है। लेकिन क्या आपको पता है, इस समय दुनिया में कितने लोग (millionaire) करोड़पति है? 1 मिलियन 10 लाख को कहा जाता है, क्योंकि अमेरिका और पश्चिमी देशों में (million) 10 लाख के बाद सीधा (billion) 1अरब, शब्द प्रयोग में लाया जाता है। वहां करोड़ नहीं प्रयोग किया जाता है। जैसे भारत में 1 लाख होता है, और उसके बाद 100 लाख से करोड़ बनता है। वहां पर million होता है जो 10लाख का होता है। एक मिलियन यानी 10 लाख डॉलर, जो भारत में 10*82=8.20 करोड़ होंगे। इसलिए हम इसे करोड़पति ही कहेंगे। यहां मिलियन का मतलब यह नहीं है।श कि उस व्यक्ति के अकाउंट में इतने पैसे पड़े हैं, बल्कि यह उनकी कुल चल-अचल संपत्ति को मिलाकर के बताया जा रहा है।  क्या आपको पता है, इस समय दुनिया में 8 अरब (800 करोड़) से भी अधिक जनसंख्या है। लेकिन दुनिया में इस समय केवल 6 करोड़ से कुछ ही अधिक लोग मिलेनियर या करोड़पति हैं। इसमें से भी सबसे ज्यादा लगभग 2 करोड़ 28 लाख केवल ( U.S. ) अमेरिका में ही रहते हैं, जो दुनिया के कुल करोड़पतियों का लगभग 40% है। यह 6 करोड़ मिलेनियर, जो पूरी ...