भारत बना Number 1, जनसंख्या में चीन को पीछे छोड़ा। 2024 में कौन-कौन है, Top-10 आबादी वाले देश।
इस समय दुनिया की कुल आबादी 808 करोड़ से भी ज्यादा है। विश्व की कुल आबादी का लगभग 60% भाग एशिया महाद्वीप में रहता है। अप्रैल 2023 में भारत चीन को पीछे छोड़कर दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन गया। दुनिया में रहने वाले 100 लोगों में से लगभग 18 लोग भारत में और 17 चीन में रहते हैं। यानी पूरे संसार की कुल आबादी का लगभग 35% से भी ज्यादा भाग भारत और चीन में रहता है। तो चलिए जानते हैं 2024 में दुनिया के 10 सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश कौन-कौन से हैं? जनसंख्या के हिसाब से दुनिया के 10 सबसे बड़े देशों में से पांच देश एशिया महाद्वीप में ही है।
1. भारत (INDIA) :- अप्रैल 2023 तक चीन दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश था। लेकिन अब भारत, चीन से भी ज्यादा लोगों का देश है। यानी अब भारत आबादी के हिसाब से दुनिया का पहला और चीन दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत की कुल आबादी 142 करोड़ 90 लाख है। जो विश्व की कुल आबादी का 17.76% है। भारत की ज्यादातर जनसंख्या गांव में रहती है। भारत की कुल आबादी का 64% भाग गांव में रहता है।
भारत क्षेत्रफल के हिसाब से भी दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। लेकिन संसार के कुलभूभाग का केवल 2% भाग ही भारत के पास है। वहीं संसार की कुल आबादी का लगभग 18 प्रतिशत भाग भारत में रहता है। भारत में प्रतिवर्ग किलोमीटर में लगभग 481 लोग रहते हैं। भारत की कुल आबादी का लगभग 79% लोग हिंदू धर्म को मानते हैं। वही लगभग 14.5% लोग इस्लाम धर्म को मानने वाले हैं, इसके अलावा 2.3% जनसंख्या ईसाई धर्म को मानने वाली है। इसके अलावा 1.7% सिख धर्म को मानते हैं। बुद्धिस्म को मानने वाले भी 0.7 प्रतिशत और 0.4 प्रतिशत जैन धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं।
2. चीन (China) :- चीन सदियों से ही जनसंख्या के मामले में दुनिया का नंबर एक देश रहा है, लेकिन 1980 में चीन की सरकार ने वन चाइल्ड पॉलिसी लागू की। जिसके बाद चीन की जनसंख्या वृद्धि दर में गिरावट जारी रही। हालांकि 2016 में चीन ने वन चाइल्ड पॉलिसी को समाप्त कर दिया। लेकिन पिछले वर्ष अप्रैल 2023 को ही भारत जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़कर दुनिया के दुनिया का पहला देश बन गया और चीन, भारत के बाद दूसरे नंबर पर आ गया। वर्तमान में चीन की कुल जनसंख्या 142 करोड़ 50 लाख के लगभग है। चीन में दुनिया की कुल आबादी का लगभग 17.72% भाग रहता है। चीन क्षेत्रफल के हिसाब से रूस और कनाडा के बाद तीसरा सबसे बड़ा देश है। चीन के पास दुनिया के कुल भू-भाग का 6.3% भाग है। चीन में प्रति वर्ग किलोमीटर में लगभग 152 लोग रहते हैं। चीन की कुल आबादी का 65% भाग शहरी क्षेत्र में रहता है, और गांव में केवल 35% लोग ही रहते हैं।
चीन की कुल आबादी का लगभग 91% लोग (Han Chinese) हांन जाति या संप्रदाय से आते हैं। चीन एक कम्युनिस्ट देश है, इसलिए यहां ज्यादातर लोग Atheist हैं, जो किसी भी धर्म को नहीं मानने वाले हैं। चीन में लगभग 74% लोग या तो किसी धर्म को नहीं मानते या फिर पारंपरिक धर्म को मानते हैं। वहीं 18% के लगभग लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं, और बौद्ध धर्म के अनुयायियों की संख्या के हिसाब से चीन दुनिया का सबसे बड़ी बुद्धिस्ट आबादी वाला देश है। इसके अलावा 5.2% लोग ईसाई धर्म को और 1.6% लोग इस्लाम को मानने वाले हैं।
3. संयुक्त राज्य अमेरिका (U.S. America) :- अमेरिका जनसंख्या के हिसाब से दुनियां का तीसरा सबसे बड़ा देश है। वर्तमान में अमेरिका की कुल जनसंख्या लगभग 34 करोड़ है। विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग 4.25% लोग अमेरिका में रहते हैं। अमेरिका दुनिया के सबसे समृद्धि देशों में आता है, और अमेरिका की कुल आबादी का लगभग 83% लोग शहरी क्षेत्र में रहते हैं। अमेरिका क्षेत्रफल के हिसाब से भी दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है। अमेरिका के पास लगभग विश्व की कुल भू-भाग का 6.1% है। इसलिए यहां प्रति वर्ग किलोमीटर में लगभग केवल 37 लोग ही रहते हैं। अमेरिका की कुल जनसंख्या का लगभग 62% गोरे (White) 12:30% ब्लैक (African) और 6% की लगभग एशिया मूल के लोग रहते हैं। अमेरिका की कुल जनसंख्या का लगभग 70% लोग ईसाई धर्म को मानते हैं, उसके बाद दूसरे नंबर पर यहां अथॆिस्ट (Atheist) जो किसी भी धर्म को नहीं मानने वाले लोगों की संख्या लगभग 21% है। 2% लोग यहूदी धर्म को मानने वाले हैं। इसके अलावा काफी संख्या में इस्लाम और हिंदू धर्म को मानने वाले लोग भी यहां रहते हैं।
4. इंडोनेशिया(Indonesia):- इंडोनेशिया भी एशिया महाद्वीप में ही आता है, और यह जनसंख्या के मामले में अमेरिका के बाद दुनिया का चौथा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है। इंडोनेशिया की कुल जनसंख्या 27 करोड़ 80 लाख के लगभग है, जो विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग 3.45% है। इंडोनेशिया भारत और चीन के बाद एशिया का तीसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है। इंडोनेशिया की कुल जनसंख्या का लगभग 60% भाग शहरी क्षेत्र में रहता है। इंडोनेशिया में प्रति वर्ग किलोमीटर में लगभग 153 लोग रहते हैं। इंडोनेशिया की कुल जनसंख्या का लगभग 87% लोग इस्लाम धर्म को मानने वाले हैं। वहीं 10.30% प्रतिशत लोग ईसाई धर्म को मानते हैं। इसके अलावा 1.7% लोग हिंदू धर्म को और 0.7% लोग बौद्ध धर्म को मानने वाले हैं। इंडोनेशिया संख्या के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा इस्लामिक देश भी है।
5. पाकिस्तान Pakistan :-पाकिस्तान जनसंख्या के हिसाब से दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा देश है। पाकिस्तान की कुल जनसंख्या 24 करोड़ 10 लाख के लगभग है, जो विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग 3% है। पाकिस्तान में जनसंख्या का घनत्व 312 लोग प्रति वर्ग किलोमीटर है। पाकिस्तान की ज्यादातर जनसंख्या गांव में ही रहती है। यहां की कुल आबादी का लगभग 65% लोग गांव में वह 35% लोग शहरी क्षेत्र में रहते हैं। पाकिस्तान पहला देश था, जिसकी स्थापना धर्म के आधार पर की गई थी, इसलिए आज पाकिस्तान की कुल आबादी कल लगभग 97 प्रतिशत लोग इस्लाम धर्म को मानते हैं। इसके अलावा लगभग 2% लोग हिंदु और 1% से कुछ ज्यादा लोग ईसाई धर्म को मानने वाले भी पाकिस्तान में रहते हैं।
6. नाइजीरिया(Nigeria):-नाइजीरिया जनसंख्या के हिसाब से अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। नाइजीरिया की कुल आबादी 22 करोड़ 40 लाख के लगभग है, जो विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग 2.80% होता है। नाइजीरिया की आधे से भी ज्यादा जनसंख्या शहरी क्षेत्र में रहती है। नाइजीरिया की कुल जनसंख्या का 54% शहरी और 46% लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं। नाइजीरिया में जनसंख्या का घनत्व लगभग 250 लोग प्रति वर्ग किलोमीटर है। नाइजीरिया में मुस्लिम और ईसाई लोग लगभग बराबर संख्या में ही रहते हैं। नाइजीरिया की कुल जनसंख्या का 49% इस्लाम धर्म को मारने वाले हैं। वही लगभग 50% लोग ईसाई धर्म को मानने वाले हैं।
7. ब्राज़ील(Brazil):- ब्राजील दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। ब्राजील की कुल जनसंख्या 21 करोड़ 70 लाख के लगभग है। जो विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग 2.7% है। ब्राज़ील क्षेत्रफल के हिसाब से भी दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा देश है, और ब्राजील के पास दुनिया के कुल भूभाग का 5.6% है। ब्राजील में प्रति वर्ग किलोमीटर में लगभग 26 लोग रहते है। ब्राजील की 88% से भी ज्यादा जनसंख्या शहरी क्षेत्र में रहती है। ब्राजील की कुल आबादी का लगभग 80% लोग ईसाई धर्म को मानने वाले हैं। इसके अलावा यहां 17% लोग अथॆिस्ट भी है, जो किसी धर्म को नहीं मानने वाले हैं।
8. बांग्लादेश(Bangladesh):-बांग्लादेश भी भारत का पड़ोसी देश है, और यह जनसंख्या के हिसाब से दुनिया का आठवां सबसे बड़ा देश है। बांग्लादेश की कुल जनसंख्या 17 करोड़ 30 लाख से भी ज्यादा है, जो विश्व की कुल जनसंख्या का 2.15% है। बांग्लादेश की कुल आबादी का लगभग 40 प्रतिशत से भी ज्यादा लोग शहरी क्षेत्र में रहते हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से बांग्लादेश एक छोटा देश है, इसलिए यहां प्रति वर्ग किलोमीटर में 1330 से भी ज्यादा लोग रहते हैं।
9. रूस(Russia):- रूस क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश है। यह भारत से लगभग 5 गुना बड़ा है, और उसके पास दुनिया के कुल भूभाग का 11% है। लेकिन दुनिया की कुल जनसंख्या का केवल 1.8% भाग ही यहां पर रहता है। लेकिन फिर भी रूस दुनिया का नौवां सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है। रूस एशिया और यूरोप दो महाद्वीपों में फैला हुआ एक देश है, लेकिन इसकी ज्यादातर जनसंख्या यूरोप वाले भाग में रहती है, इसलिए रूस को यूरोप का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश भी माना जाता है। रूस की कुल जनसंख्या 14 करोड़ 45 लाख के लगभग है। यहां की कुल आबादी 75% भाग शहरी क्षेत्र में रहता है। रूस एक बहुत विशाल देश है, इसलिए यहां प्रति वर्ग किलोमीटर में केवल 9 व्यक्ति ही रहते हैं। रूस की कुल आबादी का लगभग 61% लोग ईसाई धर्म को मानने वाले हैं। उसके बाद 24% लोग ऐसे हैं, जो किसी भी धर्म को नहीं मानते हैं। तीसरे नंबर पर यह इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग हैं। जिनकी संख्या कुल आबादी का 9% है।
10. मेक्सिको(Mexico):- मेक्सिको जनसंख्या के हिसाब से दुनिया का दसवां सबसे बड़ा देश है, और उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दूसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है। मेक्सिको की कुल जनसंख्या 12 करोड़ 50 लाख के लगभग जो विश्व की कुल जनसंख्या का 1.60% है। मेक्सिको की कुल जनसंख्या का 88% भाग शहरी क्षेत्र में रहते हैं। मेक्सिको में प्रति वर्ग किलोमीटर में लगभग 66 लोग रहते हैं। मेक्सिको की कुल जनसंख्या का 71% लोग ईसाई धर्म को मानने वाले हैं। इसके अलावा 17% लोग ऐसे भी हैं, जो किसी भी धर्म को नहीं मानते हैं । 8% लोग अन्य धर्म को मानने वाले हैं।
Comments
Post a Comment