क्षेत्रफल के अनुसार दुनिया के 10 सबसे बड़े देश। Top 10 Biggest Country by area.
इस समय दुनिया में 193 देश है, जो संयुक्त राष्ट्र (U.N.O.) के सदस्य देश है। और 2 वेटिकन सिटी और फिलीस्तीन (Holy City & State of Palestine) गैर-सदस्य देश है। इनमें से कुछ देश तो क्षेत्रफल में इतना छोटे हैं,कि भारत का एक छोटा सा गांव भी उनसे बड़ा होता है। वहीं कुछ देश आकार में इतने बड़े है, कि उसमें कई भारत एक साथ शमां जाएं। तो चलिए आज हम क्षेत्रफल के अनुसार दुनिया के 10 सबसे बड़े देशो के बारे में जानते है।
1. Russia. (रूस)
रूस क्षेत्रफल के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा देश है। रूस कितना बड़ा है, इसका अनुमान आप ऐसे लगा सकते है, कि पुरी दुनिया में जितनी जमीन है, उसके 11% भाग पर केवल रुस का कब्जा है। रूस एशिया और यूरोप दो महाद्वीप में फैला हुआ है, और दोनों महाद्वीपों में भी क्षेत्रफल में बड़ा देश है। रूस का 77% भाग एशिया में और बाकी 23%भाग यूरोप में आता है। लेकिन फिर भी रूस यूरोप का सबसे बड़ा देश है, और यह यूरोप महाद्वीप के कुल क्षेत्रफल का 40% है। रूस पुर्केव में अमेरिका के अलास्का से लेकर युरोप में फिनलैंड तक लगभग 9000 कि. मी. तक और उत्तर से दक्षिण तक 2,500 से 4000 किलोमीटर तक फैला हुआ है। यह आप ऐसे भी समझ सकते है, कि भारत कश्मीर से कन्याकुमारी और अरूणाचल से गुजरात तक 3000 कि.मी. की दूरी है। रूस की ज़मीनी सीमा 14 देशों से लगती है। और जापान और अमेरिका के साथ समुद्री सीमा लगती है। इसलिए इस देश में 11 टाइम जोन है।
रूस का कुल क्षेत्रफल 17,098,246 वर्ग कि.मी. है। इसमें लगभग 4.2% भाग पर पानी ( नदियां और झीलें) है। रूस का लगभग 60% भाग रहने लायक नहीं है। क्योंकि वहां (फार्माफ्रॉस्ट) मिट्टी में बर्फ़ जमीं हुई है। रूस में लगभग 14.4 करोड़ लोग रहते है। जनसंख्या के हिसाब से रूस दुनिया का 9वां सबसे बड़ा देश है। धरती का 11% भाग होने पर भी रूस में विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग 1.8% भाग ही यहां रहता है। रूस में प्रति वर्ग किलोमीटर में केवल 9 लोग रहते हैं। रूस कि ज्यादातर आबादी यूरोपीय भाग में रहती है।
2. कनाडा।
कुल क्षेत्रफल के अनुसार कनाडा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। कनाडा का कुल क्षेत्रफ़ल 9,984,670 वर्ग किलोमीटर है। लेकिन कनाडा में बहुत बड़ी-बड़ी झीलें भी है। कनाडा के कुल क्षेत्रफल का लगभग 9% भाग पानी है। यहां 20 लाख से भी ज्यादा छोटी बड़ी झीलें हैं। कनाडा का समुद्री तट संसार में सबसे अधिक है। कनाडा में लगभग 243,050 कि.मी. लम्बा समुद्री तट है। कनाडा कुल जमीन के हिसाब से चीन और अमेरिका के बाद चौथा सबसे बड़ा देश है। कनाडा का इकलौता पड़ोसी देश अमेरिका है। कनाडा और अमेरिका की सीमा (Border) दुनिया में सबसे बड़ी है। इन दोनों देशों की आपस में 8,891 कि.मी. की सीमा लगती है। कनाडा में 6 टाइम जोन है। कनाडा का बोरियत जंगल दुनिया का सबसे बड़ा जंगल माना जाता है, यह 30 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। जो इन्सानों से अछूता है। कनाडा में 42% भाग वनों से घिरा हुआ है। जो दुनिया का कुल वनों का लगभग 8% वन क्षेत्र है। कनाडा पुर्व में अटलांटिक से पश्चिम में प्रशांत महासागर तक 5,515 कि.मी. तक फैला विशाल देश है। कनाडा में दुनिया के कुल भू-भाग का 6.1% भाग है। कनाडा की कुल जनसंख्या 4 करोड़ है, और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर में केवल लगभग 4.2 लोग रहते हैं।
3. चीन।
अभी तक चीन जनसंख्या के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश था। लेकिन इसी साल (2023 ) भारत जनसंख्या के हिसाब से चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। लेकिन क्षेत्रफल के हिसाब से चीन भारत से लगभग तीन गुना से भी ज्यादा बड़ा देश है। कुल क्षेत्रफल के हिसाब से चीन दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है। चीन का कुल क्षेत्रफल 9,596,961 वर्ग किलोमीटर है। इसमें से 270,550 वर्ग किलोमीटर जल क्षेत्र भी है। भुमि क्षेत्रफल के हिसाब से चीन कनाडा से भी बड़ा और रुस के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है। चीन के पास पूरी दुनिया के भू-भाग का 6.3 प्रतिशत भाग है। लेकिन चीन, रूस और कनाडा से अधिक विविधता वाला देश है। यहां रेगिस्तान, ऊंचे पर्वत, घने वर्षा वन, और उपजाऊ मैदान तथा विशाल पठार आदि सभी कुछ है। चीन में 14,500 किलोमीटर लंबी तट रेखा है। जो भारत से दोगुनी है। चीन पूरब से पश्चिम तक 5,000 किलोमीटर और उत्तर से दक्षिण तक 5,500 किलोमीटर तक फैला एक विशाल देश है। इतने विशाल भूभाग पर फैला होने के बाद भी चीन में एक ही टाइम जोन रखा गया है। चीन की सीमा 22,117 किलोमीटर लंबी है, और 14 देशों से लगती है। चीन की मंगोलिया से सबसे ज्यादा 4,677 और अफगानिस्तान से सबसे कम 76 किलोमीटर लंबी सीमा है। हालांकि चीन बहुत विशाल देश है, लेकिन जनसंख्या के मामले में भी यह भारत के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है, चीन की कुल जनसंख्या 142 करोड से अधिक है। चीन में प्रतिवर्ग किलोमीटर लगभग 145 लोग रहते हैं। चीन के पास दुनिया के कुल भूभाग का 6.3% भाग है, लेकिन चीन में दुनिया की कुल जनसंख्या का लगभग 17.72% भाग रहता है।
4. संयुक्त राज्य अमेरिका।
कुल भूभाग के हिसाब से अमेरिका रूस और कनाडा के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है। लेकिन अमेरिका के कुल भूभाग का 7% जल क्षेत्र है। इसलिए केवल जमीन के हिसाब से अमेरिका, रूस और चीन के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा और विशाल देश है। अमेरिका इतना विशाल देश होने के बाद भी सिर्फ दो देशों के साथ ही सीमा लगती है। उत्तर में कनाडा के साथ और दक्षिण में मेक्सिको के साथ अमेरिका की सीमा मिलती है। अमेरिका का एक बहुत बड़ा भूभाग मुख्य भूमि से काफी दूर है, जो अलास्का के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा प्रशांत महासागर में कई छोटे-छोटे द्वीप समूह भी अमेरिका के भू-भाग का हिस्सा है। अमेरिका का मुख्य भू-भाग पूरब से पश्चिम 2892 किलोमीटर और उत्तर से दक्षिण 2660 किलोमीटर तक फैला हुआ है। इसके अलावा एक अमेरिकी राज्य अलास्का भी है। जो लगभग भारत के कुल क्षेत्रफल का आधा है। जो अमेरिकी मुख्य भूमि से हजारों किलोमीटर दूर है। अमेरिका क्षेत्रफल के हिसाब से एक विशाल देश तो है ही, यह जनसंख्या के हिसाब से भी दुनिया में भारत और चीन के बाद तीसरा सबसे बड़ा देश है। अमेरिका में संसार की कुल जनसंख्या (33.30 करोड़) का 4.23% भाग रहता है। अमेरिका में दुनिया के कुल भू-भाग का 6.1% भूभाग है। यहां प्रति वर्ग किलोमीटर में लगभग 34 व्यक्ति रहते हैं। अमेरिका को दुनिया की महाशक्ति माना जाता है, और यह बड़े देशों में सबसे समृद्ध देश भी है।
5. ब्राज़ील।
ब्राज़ील दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का एक देश है। क्षेत्रफल के अनुसार यह दुनिया का 5वां सबसे बड़ा देश है। और दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। संसार का सबसे बड़ा वर्षा वन अमेजॉन का ज्यादातर भाग भी ब्राजील में ही पड़ता है और संसार की सबसे लंबी नदी और सबसे ज्यादा पानी वाली नदी अमेजॉन नदी भी ब्राजील में ही है। ब्राज़ील की सीमा दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के लगभग सभी बड़े देशों के साथ लगती है। ब्राज़ील पूर्व से पश्चिम तक 4320 किलोमीटर और उत्तर से दक्षिण तक 4400 किलोमीटर तक फैला हुआ एक विशाल देश है। ब्राजील की लगभग 10 देशों के साथ सीमा लगती है। इसके अलावा ब्राजील की सामुद्रिक तट रेखा 7,490 किलोमीटर लंबी है। ब्राजील का कुल क्षेत्रफल 8515767 वर्ग किलोमीटर है। जो दुनिया के कुल भू-भाग का 5.6% भाग बनता है। ब्राज़ील जनसंख्या के हिसाब से भी दुनिया का सातवां और दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। ब्राजील की कुल जनसंख्या 21 करोड़ 65 लाख के लगभग है। जो संसार की कुल जनसंख्या का लगभग 2.70% है। ब्राजील में प्रतिवार किलोमीटर में लगभग 25 लोग रहते हैं।
6. ऑस्ट्रेलिया।
ऑस्ट्रेलिया इकलौता ऐसा देश है, जो एक देश होने के साथ-साथ एक महाद्वीप भी है। आस्ट्रेलिया अकेला ऐसा देश है, जो लगभग पूरे के पूरे महाद्वीप पर फैला हुआ है। क्षेत्रफल के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया दुनिया का छठा सबसे बड़ा देश है। ऑस्ट्रेलिया इकलौता ऐसा देश है, जिसकी किसी भी देश के साथ सीमा नहीं लगती है। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के चारों ओर समंदर है। ऑस्ट्रेलिया कि तटरेखा 34,220 किलोमीटर से भी लंबी है। ऑस्ट्रेलिया उत्तर से दक्षिण तक 3860 किलोमीटर और पूर्व से पश्चिम तक 4000 किलोमीटर तक फैला हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी भाग को छोड़ दिया जाए, तो ज्यादातर ऑस्ट्रेलिया लगभग सुखा मरुस्थल है। क्योंकि इस भाग में बहुत कम वर्षा होती है। ऑस्ट्रेलिया की आधी से भी ज्यादा जनसंख्या केवल आठ शहरों में रहती है। ऑस्ट्रेलिया का कुल क्षेत्रफल 7,692,000 वर्ग किलोमीटर से भी ज्यादा है। जो दुनिया के कुल क्षेत्रफल का 5.2% है। लेकिन यहां केवल 2 करोड़ 65 लाख लोग रहते हैं। जो संसार की कुल जनसंख्या का केवल 0.33% है। ऑस्ट्रेलिया में प्रति वर्ग किलोमीटर में केवल 3.5 लोग रहते हैं। भारत की जनसंख्या में प्रतिवर्ष जितने लोग (2.50 करोड) बड जातें है। उतनी तो ऑस्ट्रेलिया की कुल जनसंख्या है। जबकि ऑस्ट्रेलिया क्षेत्रफल में भारत से लगभग ढ़ाई गुना बड़ा देश है।
7. भारत।
भारत जून 2023 के बाद जनसंख्या के हिसाब से दुनियां का पहला देश बन चुका है। इससे पहले चीन दुनियां का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश था। लेकिन क्षेत्रफल के अनुसार भारत दुनियां का सातवां सबसे बड़ा देश है। भारत में विश्व की कुल जनसंख्या का 17.76% भाग रहता है। लेकिन भारत के पास दुनियां के कुल भू-भाग का केवल 2% भाग ही है। भारत का कुल क्षेत्रफल 3,287,270 वर्ग किलोमीटर है। इसमें से भी 9.6 प्रतिशत भाग जल क्षेत्र में आता है। यानी भारत के पास केवल 2,973,000 वर्ग किलोमीटर भूमि है। लेकिन भारत के लद्दाख और राजस्थान के थार मरुस्थल को छोड़ दें तो लगभग सारे भारत में खेती-बाड़ी के लिए वातावरण बहुत अच्छा है। और लगभग सारे ही भारत में एक ही खेत से 2 से 3 फसलें ली जा सकती है। भारत की कुल भूमि का लगभग 53.7% भाग खेती-बाड़ी के लिए उपयोग में लाया जाता है। जो की अन्य बड़े देशों के मुकाबले काफी ज्यादा है। भारत में लगभग 17 करोड़ हेक्टेयर जमीन पर खेती-बाड़ी की जाती है। जो विश्व में सबसे ज्यादा है। भारत के बाद अमेरिका का नंबर आता है, जहां 16.5 करोड़ हेक्टेयर जमीन में खेती की जाती है। लेकिन यह अमेरिका के कुल भू-भाग का केवल 17 प्रतिशत ही है। भारत की कुल जनसंख्या 142 करोड़ से भी ज्यादा हो गई है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर में 423 व्यक्ति रहते हैं।
8. अर्जेंटीना।
अर्जेंटीना क्षेत्रफल में दुनिया का आठवां सबसे बड़ा देश है। अर्जेंटीना दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में पड़ता है। और यह ब्राजील के बाद दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। अर्जेंटीना का कुल क्षेत्रफल 2,780,400 वर्ग किलोमीटर है। जो पूरी दुनिया के कुल भू-भाग का 1.8% है। अर्जेंटीना में 4 करोड़ 57 लाख के लगभग लोग रहते हैं जो विश्व की कुल जनसंख्या का 0.57प्रतिशत है। अर्जेंटीना में प्रति वर्ग किलोमीटर में लगभग 14.5 व्यक्ति रहते हैं।
9. कजाकिस्तान।
कजाकिस्तान का जन्म शीत युद्ध के की समाप्ति पर सन् 1991 में हुआ था। इससे पहले कजाकिस्तान सोवियत रूस का एक भाग हुआ करता था। सोवियत रूस के विभाजन के बाद कजाकिस्तान सोवियत रूस से अलग होने वाला (क्षेत्रफल में) सबसे बड़ा देश था। कजाकिस्तान का कुल क्षेत्रफल 2,724,900 वर्ग किलोमीटर है जो विश्व के कुल भू-भाग भाग का 1.8% है। कजाकिस्तान की कुल जनसंख्या 2 करोड़ है। और यहां प्रतिवार किलोमीटर में लगभग 7 लोग रहते हैं।
10. अल्जीरिया।
2011 में सूडान का विभाजन होने से पहले सूडान अफ्रीका का सबसे बड़ा और दुनिया का दसवां सबसे बड़ा देश था। लेकिन 2011 में सूडान और दक्षिण सूडान दो अलग-अलग देश बन गए इसके बाद अल्जीरिया क्षेत्रफल के हिसाब से अफ्रीका का सबसे बड़ा और विश्व का दसवां सबसे बड़ा देश बन गया। अल्जीरिया सहारा मरुस्थल के उत्तरी भाग में बहुत विशाल भू-भाग पर फैला हुआ एक देश है। अल्जीरिया का कुल क्षेत्रफल 2,381,740 वर्ग किलोमीटर है। जो दुनिया के कुल भू-भाग का 1.6% बनता है। अल्जीरिया में 4.30 करोड लोग रहते हैं। अल्जीरिया में जनसंख्या का घनत्व 19 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।
यह तो रहे अभी के वर्तमान में क्षेत्रफल के हिसाब से विश्व के 10 सबसे विशाल देश। लेकिन शीत-युद्ध की समाप्ति से पहले सोवियत रूस, जो अभी भी दुनिया का सबसे बड़ा देश है। लेकिन शीत-युद्ध से पहले रूस का कुल क्षेत्रफल पूरी दुनिया के कुल विभाग का 14% से भी ज्यादा था। अभी रूस का कुल क्षेत्रफल भारत से लगभग पांच गुना बड़ा है। लेकिन शीत-युद्ध से पहले रूस भारत से लगभग 7 गुना से भी ज्यादा बड़ा देश था। जो कि शीत युद्ध की समाप्ति के बाद 1990 से 1991 के बीच में 15 देश में भी विघटित हो गया और 14 नए देश रूस में से निकले है।
यह देश हैं :-
1. आर्मेनिया।
2. अज़रबैजान।
3. बेलारूस।
4. इस्टोनिया।
5. जॉर्जिया।
6. कजाकिस्तान।
7. किर्गिस्तान।
8. लातविया।
9. लिथुआनिया।
10. मोल्दोवा।
11. ताजिकिस्तान।
12. तुर्कमेनिस्तान।
13. यूक्रेन।
14. उज़्बेकिस्तान
Comments
Post a Comment