भारत की 10 सबसे धनी महिलाएं 2023 | top 10 richest womens in India 2023 |

2023 में पूरी दुनिया में कुल 2640 लोग अरबपति है। इनमें से 337 महिलाएं भी है। इनमें भारत की 13 महिलाएं भी शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं। भारत की टॉप 10 सबसे धनी महिलाएं कौन-कौन है।


1 सावित्री जिंदल | Savitri Jindal 

83 साल की सावित्री जिंदल का जन्म 1940 में असम के तिनसुकिया में हुआ था। 1970 में इनकी शादी ओमप्रकाश जिंदल से हुई। जिन्होंने  1952 में जिंदल ग्रुप की स्थापना की थी जो स्टील ऊर्जा सीमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर व खनन में व्यवसाय करता है। ओम प्रकाश जिंदल हरियाणा से कांग्रेस के MP भी थे। 2005 में ओपी जिंदल की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु के बाद जिंदल ग्रुप की कंपनियों को उनके चार बेटों में बांट दिया और सावित्री जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन बन गई। 2005 और 2009 में दिवंगत पति ओमप्रकाश जिंदल की सीट (निर्वाचन क्षेत्र) से चुनाव लड़े और हरियाणा विधानसभा के लिए चुनी गई और हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री नियुक्त किया गया। सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति $26.3 billion-dollar ₹218200 करोड़ है। सावित्री जिंदल इस समय भारत की सबसे धनी महिला है।


2 रोहिका साइरस मिस्त्री | Rohiqa Cyrus Mistry 

रोहिका, साइरस पालोनजी मिस्त्री की धर्मपत्नी है। जिनकी सितंबर 2022 को पालघर में रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया था। कुछ हफ्ते बाद उनके पिता का भी देहांत हो गया। तो अपने पति की विरासत उनको मिली उनके परिवार की सबसे बड़ी संपत्ति Tata Son.s में उनकी 18.4% हिस्सेदारी है, जो टाटा समूह को संभालती है। साइरस मिस्त्री 2016 से पहले 4 साल तक टाटा संस के चेयरमैन भी रहे थे। रोहिका की कुल संपत्ति $7.8 अरब डॉलर ₹64740 करोड़ है। जो इन्हें भारत की दूसरी सबसे धनी महिला बनाती है। यह पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुई है।


                                                         3 रेखा झुनझुनवाला | Rekha Jhunjhunwala 

रेखा झुनझुनवाला भारत के वारेन बफेट कहे जाने वाले निवेशक राकेश झुनझुनवाला की धर्मपत्नी है। जिनका पिछले साल अगस्त 2022 में निधन हो गया। उनके निवेश पोर्टफोलियो का सबसे कीमती निवेश घड़ियां और आभूषण बनाने वाली टाटा समूह की कंपनी टाइटन है। उनके पति राकेश झुनझुनवाला का नई लो-कॉस्ट एयरलाइन अकाशा एयर में भी 40% की हिस्सेदारी है। जो उनके निधन से कुछ दिन पहले ही लांच हुई थी। इनकी कुल संपत्ति $7.3 billion-dollar या ₹60600 करोड़ है। जो इन्हें भारत की 30 सबसे धनी व्यक्ति और तीसरी सबसे धनी महिला बनाती हैं। इनको भी पहली बार इस लिस्ट में शामिल किया गया है।


                                                         4 विनोद राय गुप्ता | Vinod Rai Gupta 

77 साल की विनोद राय गुप्ता अपने बेटे अनिल राय गुप्ता के साथ भारत की चौथी सबसे धनी महिला है। यह कीमत राय गुप्ता की धर्मपत्नी है। जिनका सन 2014 में निधन हो गया। कीमत राय गुप्ता का जन्म 1937 में पंजाब के मलेरकोटला में हुआ था। सन 1958 में वह दिल्ली आ गए और केवल ₹10000 से बिजली के सामान के खुदरा बिक्री शुरू की थी। सन 1971 में उन्होंने हैवेल्स ब्रांड का नाम हवेली राम गांधी से ₹700000 में खरीदा था। सन 2015 में हैवेल्स दुनिया की टॉप फाइव लाइटिंग ब्रांड में शामिल हो गया। हैवेल्स कंपनी की आज कुल 14 फैक्ट्री है। जिनमें से 11 भारत और तीन विदेशों में है। और यह अपना सामान 50 से ज्यादा देशों में भेजते हैं। हैवेल्स में लगभग 6000 लोग काम करते हैं। विनोद और अनिल राय गुप्ता के कुल संपत्ति $6.7 अरब डॉलर या 55600 करोड़ है। जो इन्हें भारत का 4 सबसे धनी महिला और दुनिया की 699 सबसे धनी व्यक्ति बनाते हैं।


                                                         5 लीना तिवारी गांधी | Leena Tewari 

66 साल की लीना तिवारी गांधी एक निजी दवा कंपनी USV की चेयरपर्सन है। USV की स्थापना इनके दादाजी 
विट्ठल बाल कृष्णा गांधी ने 1961 में की थी। यूएसवी कंपनी मधुमेह और हृदय संबंधी दवाओं के साथ-साथ बायोसिमिलर दवा के अलावा इंजेक्शन और API भी बनाती है। यह दो बच्चों के साथ मुंबई में रहती है। लीना तिवारी शर्मीले स्वभाव की है, और मीडिया की नजरों से बच के रहती है। लेकिन इन्हीं जानवरों से बहुत प्यार है, और पूरे भारत के जंगलों में यात्रा करती रहती हैं। इनकी कुल संपत्ति $4.8 बिलीयन डॉलर  या 39800 करोड़ है। जो इन्हें भारत की 5वीं सबसे धनी महिला और दुनिया की 852वीं सबसे धनी व्यक्ति बनाती है।


                                                     ‌‌‌‌6  स्मिता कृष्णा गोदरेज | Smita Crishna Godrej 

72 साल की सुमिता कृष्णा गोदरेज 125 साल पुराने प्रतिष्ठित गोदरेज परिवार से संबंध रखती है,और वह परिवार की कुल संपत्ति का 20% हिस्सा या पांचवा भाग रखती है। इनके भाई जमशेद गोदरेज कंज्यूमर गुड्स फर्म, गोदरेज एंड बॉयस चलाते हैं। और इनके पति विजय कृष्णा एक अभिनेता है। इनके दो बच्चे हैं, और यह मुंबई में रहती है। इनकी कुल संपत्ति है $3 बिलियन डॉलर या ₹24900 करोड़ है। जो इन्हें भारत की 6 महिला और 36वीं सबसे धनी व्यक्ति बनाती हैं।


                                                         7 फाल्गुनी नायर | Falguni Nayar

60 साल की फाल्गुनी नायर का जन्म मुंबई में हुआ था। उनका लालन-पालन एक गुजराती परिवार में हुआ था। उनके पिता एक व्यवसाई थे, और एक छोटी सी बेरिंग कंपनी चलाते थे। इन्होंने सिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से बीकॉम में स्नातक और आईआईएम अहमदाबाद से स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की। इन्होंने 1993 से लेकर 2012 तक कोटक महिंद्रा बैंक में विभिन्न पदों पर काम किया। फिर सन 2012 में 50 साल की उम्र में उन्होंने अपनी खुद की बचत के $2 मिलियन डॉलर से NYKAA की स्थापना की। 2021 में इन्होंने NYKAA को शेयर बाजार में लिस्ट कराया जिसके बाद यह किरण मजूमदार शॉ के बाद भारत की दूसरी सबसे धनी दूसरी सेल्फ मेड बिलेनियर महिला बनी। शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद नायका का बाजार मूल्य $13 billion से भी ज्यादा हो गया था। नायिका का 53.3% हिस्सा नायर परिवार के पास है, तो उस समय इनकी कुल संपत्ति 6:30 $1 तक पहुंच गई थी। उस दौरान यह भारत के सबसे धनी महिला भी बन गई थी। और भारत के 20 सबसे धनी लोगों में शामिल हो गई थी। वर्तमान में पूरे भारत में नायिका के 100 से भी ज्यादा स्टोरों के माध्यम से 4000 से 4500 से ज्यादा ब्रांड का ऑनलाइन व्यवसाय करती हैं। नायका में 2000 से भी ज्यादा लोग काम करते हैं। फाल्गुनी नायर के दो जुड़वा बेटा और बेटी है। जो व्यवसाय में उनका साथ देते हैं। वर्तमान में इनकी कुल संपत्ति $3.6 billion-dollar या ₹30000 करोड़ है। यह इस समय भारत की सातवीं सबसे धनी महिला है।


                                                         8 राधा वेम्बु | Radha Vembu

50 साल की राधा वेम्बु का जन्म चेन्नई में हुआ था। इन्होंने IIT-Madras अपनी पढ़ाई की और 1996 में अपने भाई श्रीधर वेम्बु के साथ मिलकर ZOHO Corporation की स्थापना की जो एक अंतरराष्ट्रीय आईटी कंपनी है। सन 2012 से पहले कंपनी का नाम AdventNet था। Zoho का मुख्यालय चेन्नई में है। 2021 में कंपनी के दुनिया भर में 9 देशों में 12 ऑफिस काम कर रहे थे और 2023 तक 16000 लोग ZOHO में काम करें हैं। ZOHO ने पिछले 3 सालों में 25 से भी ज्यादा Patent हासिल किए हैं। राधा वेम्बु जोहो कॉरपोरेशन में सबसे बड़ी हिस्सेदार है। इनकी कुल संपत्ति ही $2.2 billion-dollar या ₹18260 करोड़ है जो इन्हें भारत की आठवीं सबसे धनी महिला बनाती है।


                                                         9 किरण मजूमदार शॉ | Kiran Mazumdar-Shaw

70 साल की किरण मजूमदार शॉ का जन्म 1953 में बेंगलुरु में एक गुजराती परिवार में हुआ था। यह भारत की सबसे पहली सेल्फमेड अरबपति और शायद इकलौती महिला होंगी जो लगातार से इस लिस्ट में किसी न किसी नंबर पर रहती है। 1978 में बेंगलुरु में ही इन्होंने अपने किराए के घर के गैराज से ही Biocon इंडिया की केवल ₹10000 से ही शुरुआत की थी। वैसे तो यह किरण मजूमदार और उनके आयरलैंड के दोस्त का संयुक्त उद्यम था। लेकिन उस समय के भारत के कानून के हिसाब से कोई भी विदेशी कंपनी 30% से ज्यादा स्वामित्व नहीं ले सकती थी। इसी वजह से किरण मजूमदार को 70% की भागीदारी मिली और उनके सहयोगी को 30% की। यह आईआईएम बेंगलुरु की चेयरपर्सन भी रही है। और 2011 फाइनैंशल टाइम्स की लिस्ट में यह दुनिया की 50 Business Woman में भी शामिल रही है। 2019 में Forbes के द्वारा इनको दुनिया की 68th मोस्ट पावरफुल वुमनस की लिस्ट में शामिल किया था। $2.2 बिलियन डॉलर या ₹18250 करोड़ की संपत्ति के साथ आज भारत की 9वीं सबसे धनी महिला है।


                                                       10 अनु आगा | Anu Aga

80 साल की अनुआगा का जन्म मुंबई में एक पारसी परिवार में हुआ था। उनकी संपत्ति के रूप में Thermax में उनकी हिस्सेदारी है। उन्होंने 1985 में थर्मैक्स में काम करना शुरू किया, जब उनके पति थर्मैक्स को चलाते थे। और 1996 में जब उनकी दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हुई तो उन्होंने कंपनी की बागडोर अपने हाथों में ले ली। 2007 में ही वह भारत के 40 सबसे धनी व्यक्तियों की सूची में शामिल हो गई थी। अनुआगा को 6 साल के लिए राज्यसभा के लिए भी चुना गया था। इनकी कुल संपत्ति $2.6 billion-dollar या ₹21580 करोड़ है। जो इन्हें भारत की दसवीं सबसे धनी महिला बनाता है।

Comments

Popular posts from this blog

भारत के Top 10 सबसे धनी परिवार - अदानी, अंबानी नहीं, यह परिवार है भारत के असली अमीर खानदान। Top 10 richest Indian Families.

क्षेत्रफल के अनुसार दुनिया के 10 सबसे बड़े देश। Top 10 Biggest Country by area.

भारत बना Number 1, जनसंख्या में चीन को पीछे छोड़ा। 2024 में कौन-कौन है, Top-10 आबादी वाले देश।