भारत के 10 सबसे अमीर व्यक्ति कौन है ? Top 10 richest person in India 2023 |
दुनिया भर में लगभग 2640 अरबपति है। इसमें से एक चौथाई (1/4) से अधिक संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में रहते हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में 735, चीन में 495 +(हांगकांग-66 मकाउ -1) 562 के बाद 169 (Billionaires) अरबपतियों के साथ भारत तीसरे नंबर पर है। कुछ रिसर्च भारत में बिलेनियर (अरबपतियों) की संख्या 237 भी बताती है। भारत के बाद जर्मनी में सबसे ज्यादा अरबपति हैं, वह सबसे ज्यादा अरबपतियों के मामले में चौथे नंबर पर है, जहां सबसे ज्यादा अरबपति रहते हैं। आज हम जानेंगे कि भारत के 10 सबसे अमीर आदमी कौन है?
1 मुकेश अंबानी | Mukesh Ambani
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी दुनिया के इस समय 9th और भारत के सबसे धनी व्यक्ति है। मुकेश अंबानी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और इस कंपनी के सबसे बड़े शेरहोल्डर भी है। रिलायंस की स्थापना उनके पिता धीरूभाई अंबानी ने 1966 में एक छोटे कपड़ा निर्माता के रूप में की थी 2002 में उनके पिता की मृत्यु के बाद मुकेश और अनिल अंबानी में पारिवारिक संपत्ति को विभाजित कर दिया। तब से रिलायंस इंडस्ट्री मुकेश अंबानी संभालते हैं। और दूसरी कम्नियां अनिल अंबानी के हिस्से आई थी। जिनमें से ज्यादा तर कर्ज और घटिया मैनेजमेंट की बजह से डूब चुकी है। आज रिलायंस इंडस्ट्री ऑयल रिफायनिंग, पेट्रोकेमिकल्स और दूरसंचार व खुदरा क्षेत्र में बिजनेस करती है।
2016 में रिलायंस ने 4G फोन और ब्रॉडबैंड सेवाएं लांच की जिसने भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में क्रांति ला दे और आज 430 मिलियन ग्राहकों के साथ रिलायंस JIO भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी है। बाजार पंजीकरण के हिसाब से रिलायंस भारतीय शेयर बाजार की सबसे बड़ी कंपनी है। जामनगर गुजरात में रिलायंस के पास दुनिया की सबसे बड़ी पैट्रोलियम रिफायनरी भी है। जो देश का लगभग एक तिहाई 1/3 कच्चा तेल साफ करती है।
कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान मुकेश अंबानी ने JIO की एक तिहाई हिस्सेदारी बेचकर फेसबुक और गूगल से 20 बिलीयन डॉलर की राशि जुटाई थी। मुकेश अंबानी रिलायंस को पेट्रोलियम कंपनी से ग्रीन एनर्जी (ग्रीन ऊर्जा) कंपनी में बदलने की कोशिश कर रहे हैं। और अगले 10-15 वर्षों में नवीकरणीय ऊर्जा में 80 अरब डॉलर का निवेश करेगी इसके लिए अपनी रिफाइनरी के बगल में एक नया परिसर बनाएगी।
मुंबई में मुकेश अंबानी का घर (एंटीलिया) दुनिया का सबसे कीमती घर माना जाता है। जिसकी कीमत $1अरब से भी ज्यादा है। मुकेश अंबानी के तीन बच्चे हैं। इसके अलावा उन्होंने मुंबई इंडियंस (IPL Cricket team) का भी मालिकाना हक है। रिलायंस इंडस्ट्री में है लगभग 3:30 लाख से भी ज्यादा लोग काम करते हैं। इनकी कुल संपत्ति $91.4B USD ₹758700 करोड़ है। यह भारत के सबसे धनी और दुनिया के 9th सबसे धनी व्यक्ति है।
2 गौतम अडानी | Gautam Adani
गौतम अडानी कुछ महीने पहले तक भारत के सबसे धनी और दुनिया को तीसरे सबसे धनी व्यक्ति हुआ करते थे। इनकी कुल संपत्ति लगभग $150 billion की थी। लेकिन अमेरिकी संस्था Hindenburg की रिपोर्र्ट आने के बाद इनके शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसके कारण इनकी संपत्ति में बड़े पैमाने पर कमी आई और भारतीय शेयर बाजार में भी पैनिक फैल गया था।
गौतम अदानी, अदानी समूह के अध्यक्ष है। जो बंदरगाहों, हवाई अड्डा, बिजली उत्पादन और वितरण, ग्रीन एनर्जी और खाद्य तेलों, सीमेंट, खनन व रियल एस्टेट में रुचि रखते हैं। अदानी ग्रीन ऊर्जा में दुनिया के सबसे बड़े उत्पादक बनना चाहते हैं। और उन्होंने ग्रीन उर्जा में $70 अरब का निवेश की योजना बनाई है। अदानी ग्रुप भारत का सबसे बड़ा समुद्री बंदरगाह मुंद्रा के ऑपरेटर है। इसके अलावा देश के दूसरे सबसे व्यस्त हवाई अड्डा, मुंबई के भी संचालक है। इनकी ऑस्ट्रेलिया में कोयले की खदान भी है, जो दुनिया की सबसे बड़ी कोयला खदान बताई जाती है।
सन 2022 के अंत तक यह भारत के सबसे धनी व्यक्ति थे। यह मुकेश अंबानी से भी आगे निकल गए थे। इनकी कुल संपत्ति $150 तक पहुंच गई थी, लेकिन अब यह भारत के दूसरे व दुनिया के 24वें सबसे धनी व्यक्ति है। इनकी नेटवर्क $51.5 बिलियन डॉलर ₹427400 करोड़ के लगभग है। लेकिन ऐसी विषम परिस्थितियों में यह कोई पहली बार नहीं पढ़े हैं। इससे पहले भी एक बार इनका अपहरण हो हो गया था। दूसरी बार 2008 में ताज महल पैलेस होटल में जब आतंकवादी हमला हुआ था, तब भी वह होटल में ही थे। अभी आशा है, कि यह दोबारा अपने व्यापार को खड़ा करेंगे और देश के विकास में अपना सहयोग करेंगे।
3 शिव नाडर | Shiv Nadar
शिव नाडर भारत की तीसरे सबसे धनी व्यक्ति है। उन्होंने 1970 में अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर एक गैराज में से केलकुलेटर और माइक्रोसेंसर बनाने के लिए एचसीएल HCL कंपनी की स्थापना की थी। और बाद में 1976 में आईटी सॉफ्टवेयर सेवाएं प्रदान करना शुरू किया धीरे-धीरे यह भारत की जानी-मानी आईटी कंपनी बन गई। आज एचसीएल भारत की चौथी सबसे बड़ी आईटी कंपनी है, और शिव नाडर इसमें लगभग 60% से भी ज्यादा हिस्सा रखते हैं।
HCL 60 से ज्यादा देशों में काम करती है। इसमें 2.20 लाख के लगभग लोग काम करते हैं। इन्होंने शिव नाडर फाउंडेशन की भी स्थापना की है। जो शिक्षा संबंधी कार्यों के लिए काम करती है। इनकी शुरुआती शिक्षा तमिल भाषा में हुई थी। इसलिए 22 साल की आयु तक तो यह इंग्लिश भी नहीं बोल सकते थे। इनकी कुल संपत्ति $30 B USD. ₹240000 करोड़ है। और यह भारत के तीसरे व दुनिया के 55वें सबसे धनी व्यक्ति है।
4 साइरस पूनावाला | Cyrus Poonawala
इनकी कुल संपत्ति है $22.6 बिलियन डॉलर है। जो इन्हें भारत का चौथा सबसे धनी व्यक्ति बनाते हैं। उन्होंने 1966 में सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की स्थापना की जो आज वैक्सीन बनाने के मामले में दुनिया कि सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता है। पल्स पोलियो और खसरे के लिए विभिन्न प्रकार के टिकटो की 1.5 अरब खुराक का प्रती वर्ष उत्पादन करती है।
उनका बेटा आदर्श सिरम का सीईओ हैं। जिसने कोविड-19 वैक्सीन बनाने वाली एक नई फैक्ट्री बनाने के लिए $800 million का निवेश किया है। इनके पिता घोड़ा पालने का काम करते थे। कोविड-19 की वैक्सीन बनाने में सहयोग देने के लिए सरकार ने 2022 में पुनावाला को भारत का सबसे प्रतिष्ठित पद्मा भूषण से सम्मानित किया। इनकी कुल संपत्ति $22.6 अरब ₹185300 करोड़ है। यह भारत के 4th व दुनिया के 68वें सबसे धनी व्यक्ति है।
5 लक्ष्मी मित्तल | Lakshmi Mittal
72 साल के लक्ष्मी मित्तल वैसे तो लंदन (UK) में रहते हैं। लेकिन भारतीय नागरिकता रखते हैं। इनका जन्म राजस्थान के एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था। इनके पिता लोहे का व्यापार करते थे। 1976 में भारत सरकार द्वारा इस्पात उत्पादन पर अंकुश लगा दिया लगा देने के कारण 26 वर्ष की आयु में मित्तल ने अपना पहला इस्पात कारखाना इंडोनेशिया के जावा में खोला था। 1989 में मित्तल ने त्रिनिदाद और टोबैगो की सरकारी इस्पात कंपनी को खरीदा जो भारी घाटे में चल रही थी और उसे 1 साल के अंदर ही लाभप्रद उद्यम में बदल दिया।
2006-7 में उन्होंने आर्सेलर स्टील का अधिग्रहण किया। आर्सेलरमित्तल आज दुनिया की सबसे बड़ी स्टील उत्पादक और खनन कंपनी है। इसके अलावा भी इंग्लैंड के मशहूर फुटबाल क्लब क्वींस पार्क रेंजर के भी 3% की हिस्सेदारी है। पंजाब की भटिंडा रिफाइनरी में भी 49% हिस्सा L.N.Mittal का है। मित्तल एक समय भारत के सबसे धनी व्यक्ति भी रह चुके हैं। लक्ष्मी मित्तल 2008 से गोल्डमैन साक्स के बोर्ड मेंबर भी है। इनको भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण और फॉर्ब्स का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी मिला है। इनकी कुल संपत्ति $15.7 बिलीयन डॉलर ₹130300 करोड़ है। और इस समय यह भारत के सबसे 5वें व दुनिया के 93वें सबसे धनी व्यक्ति है।
6 सावित्री जिंदल | Savitri Jindal
सावित्री जिंदल का जन्म असम के तिनसुकिया में हुआ था। 1970 में उनकी शादी ओम प्रकाश जिंदल से हुई। जिन्होंने जिंदल ग्रुप की स्थापना की थी। ओम प्रकाश जिंदल हरियाणा सरकार में मंत्री थे और हिसार निर्वाचन क्षेत्र से हरियाणा विधानसभा के सदस्य थे। 2005 में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में उनके पति ओ.पी. जिंदल की मृत्यु के बाद जिंदल समूह की कंपनियों को उनके चार बेटों में विभाजित कर दिया और अब वह उन्हें स्वतंत्र रूप से उन्हें चलाते हैं। लेकिन ग्रुप की चेयर-पर्सन अभी भी सावित्री जिंदल ही है। सावित्री जिंदल के 9 बच्चे हैं। यह काफी सालों से भारत की सबसे धनी महिला के पद पर विराजमान है। वर्तमान में इनकी संपत्ति $26.5 billion-dollar, या ₹219100 करोड़ है। जो इन्हें भारत के छठवें और दुनिया की 94वीं सबसे धनी व्यक्ति बनाती है।
7 दिलीप शंघवी | Dilip Shanghvi
67 साल के दिलीप शंघवी का जन्म गुजरात के अमरेली में हुआ था। दिलीप सांघवी एक दवाई वितरक के बेटे थे। दिलीप सांघवी ने 1983 में अपने पिता से ₹20000 उधार लिए थे, ताकि वह मनो रोगियों के लिए दवाई बना सकें। और फिर उसके बाद यह श्रृंखलाबद्ध तरीके से दवाई कंपनियों का अधिग्रहण करते चले गए और अपने व्यवसाय को बढ़ाते चले गए। सन 2014 में उन्होंने भारत की सबसे बड़ी दवाई निर्माता कंपनी रैनबैक्सी के अधिग्रहण के लिए बोली लगाई, और 4 बिलियन डॉलर में उसे खरीद लिया। 2014 में जब इन्होंने रैनबैक्सी को खरीदा था तब सन-फार्मा भारत की 6 नंबर की सबसे बड़ी दवा निर्माता कंपनी थी। लेकिन उन्होंने रैनबैक्सी को खरीद कर सन फार्मा को देश की सबसे बड़ी दवा निर्माता कंपनी बना दिया। इनके कुल राजस्व का 65% विदेशी बाजारों से आता है। भारतीय शेयर बाजार में सन फार्मा देश की सबसे बड़ी सूचीबद्ध दवा कंपनी है। इनकी कुल संपत्ति $19.8 बिलीयन डॉलर ₹164300 करोड़ है। यह भारत के 7वें सबसे धनी और दुनिया के 112वें सबसे धनी व्यक्ति है।
8 राधाकिशन दमानी | Radhakishan Damani
इनका पूरा नाम राधाकिशन शिवकिशन दमानी है। यह एक अरबपति निवेशक और एवेन्यू सुपरमार्ट के संस्थापक है। इनका जन्म बीकानेर राजस्थान में हुआ। इनका पालन-पोषण मारवाड़ी परिवार में मुंबई के एक सिंगल रूम अपार्टमेंट में हुआ था। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी में कॉमर्स की पढ़ाई भी शुरू की थी, लेकिन 1 वर्ष के बाद ही पढ़ाई छोड़ दी। अपने पिता की मृत्यु की 1 साल बाद ही उन्होंने उनका बॉल-बेरिंग का व्यवसाय छोड़ दिया और शेयर बाजार में निवेशक और ब्रोकर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया व ब्रोकर और निवेशक बन गए। 1990 के दशक में उन्होंने शॉर्ट-सेलिंग से काफी मुनाफा कमाया और 1995 में जब HDFC का पब्लिक इश्यू आया तो दमानी उसमें सबसे बड़े इंडिविजुअल निवेशक थे।
2002 में इन्होंने D-mart की शुरुआत की और अपना सबसे पहला स्टोर पवई मुंबई में खोला। 2017 में D-MART को शेयर बाजार में लिस्ट करा दिया। आज D-mart के 14 राज्यों में 330 से भी ज्यादा स्टोर है। और इसमें लगभग 70000 लोग काम करते हैं। इनकी एक निवेश फार्म भी है, ब्राइट स्टार इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के माध्यम से कई कंपनियों में निवेश करते हैं। इंडिया सीमेंट में भी उनका निवेश लगभग 20% है। दमानी सार्वजनिक रूप में अपने निवेश पोर्टफोलियो में 5-6 स्टॉक ही रखते हैं और उनके स्टॉक पोर्टफोलियो का मूल्य 2021 में लगभग 102077 करोड $13 बिलीयन डॉलर के लगभग था। इस समय राधाकिशन दमानी की नेटवर्क 17 अरब डॉलर है। जो जो इन्हें भारत का आठवां सबसे अमीर और दुनिया का जो 114 सबसे धनी व्यक्ति बनाते हैं। उनकी संपत्ति में अलीबाग में 156 कमरों वाला रेडिसन ब्लू रिजॉर्ट भी शामिल है, जो मुंबई के पास एक लोकप्रिय समुद्र तट पर स्थित है। दमानी ने अपने भाई गोपी किशन के साथ जो खुद एक अरबपति हैं, 2021 में दक्षिण मुंबई में $100 मिलियन डॉलर से भी अधिक में एक घर खरीदा है।
9 कुमार मंगलम बिरला | Kumar Mangalam Birla
कुमार मंगलम बिरला भारत के बहुत ही प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने बिरला घराने से आते हैं। यह आदित्य बिरला समूह के अध्यक्ष है। जो भारत के सबसे बड़े वैश्विक समूह में से एक है। इसके अलावा बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस पिलानी के चांसलर और आईआईएम अहमदाबाद के अध्यक्ष है। इनका जन्म 1967 में हुआ। 1995 में अपने पिता की मृत्यु के बाद जब इन्होंने आदित्य बिरल समूह के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था। तब इनकी आयु 28 वर्ष थी। आज आदित्य बिरला ग्रुप 36 देशों में व्यापार करता है, और इनका सालाना रेवेन्यू $60अरब है। जिसमें से आधे से ज्यादा भारत के बाहर से आता है। आदित्य बिरला ग्रुप 27.4 % Vodafone-Idea में भी हिस्सा रखते हैं। इनकी ग्रुप में लगभग 140000 लोग काम करते हैं। कुमार बिरला की कुल संपत्ति 18.1 अरब डॉलर है। वह भारत के नौवें सबसे धनी तथा दुनिया के 124 सबसे धनी व्यक्ति है। इसी साल भारत सरकार ने इनको पद्मा भूषण से भी सम्मानित किया है, जो भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
10 उदय कोटक | Uday Kotak
64 साल के उदय कोटक अरबपति बैंकर और कोटक महिंद्रा बैंक के कार्यकारी उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक है। उदय कोटक का पालन पोषण एक उच्च मध्यमवर्गीय गुजराती संयुक्त परिवार में हुआ जिसमें 7 लोग एक ही छत के नीचे एक आम रसोई साझा करते थे। उदय कोटक ने अपने परिवार के व्यापार व्यवसाय को छोड़कर 1985 में एक वित्त-फर्म की शुरुआत की और 2003 में इसे एक बैंक में बदल दिया। 2014 में इन्होंने ING Vaishya बैंक का अधिग्रहण किया और आज यह भारत के शीर्ष चार बैंकों में से एक है। वर्तमान में इनकी कुल संपत्ति $13.4 billion-dollar 109800 करोड़ है। यह इस समय भारत के दसवें और विश्व के 136 में सबसे धनी व्यक्ति है।
निष्कर्ष
ऊपर दिए गए सभी भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज है, और इनकी संपत्ति इनकी कंपनियों के शेयर के रूप में शेयर बाजार में लिस्ट होती है, जहां की इनके शेयरों के भाव प्रतिदिन ऊपर नीचे होते रहते हैं। इसलिए इस लिस्ट में इन के क्रम में उतार-चढ़ाव भी संभव है। क्योंकि इन की संपत्ति शेयर से जुड़ी होती है, तो यदि शेयर का भाव ऊपर जाएगा तो इनकी संपत्ति में भी बढ़ोतरी होती है, और यदि शेयर का भाव नीचे आता है, तो इनकी संपत्ति में भी गिरावट दर्ज की जाती है।
Comments
Post a Comment