सबसे ज्यादा भारतीय किस देश में रहते हैं ?Top 10 country with Indian population |
भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार विदेशों में लगभग 32 (Mill.) मिलियन 3 करोड़ 20 लाख भारतीय रहते हैं। इसके अलावा हर साल लगभग 2.5 million यानी 25 लाख भारतीय प्रतिवर्ष विदेशों में जाते हैं। 2008 से भारत सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा (Remittance)अर्जित करने वाला देश है। 2023 में विदेशों में बसे भारतीय लगभग $112 (अरब) Billions USD का रेमिटेंस भारत भेजा जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। इनमें से 1 करोड़ 86 लाख PIO (People Of Indian Origin) है, जो भारतीय मूल के है, लेकिन विदेशी नागरिकता ले चुके हैं। वही 1 करोड़ 35 लाख भारतीय केवल काम करने या पढ़ाई करने के लिए विदेशों में गए हुए हैं। आज हम पढ़ेंगे की टॉप 10 देश कौन हैं। जहां सबसे ज्यादा भारतीय काम करने जाते हैं ?
1 संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) - 45 लाख
अमेरिका भारतीयों की सबसे पहली पसंद है। अमेरिका में 45 लाख से भी ज्यादा भारतीय मूल के लोग रहते हैं। इनमें से 32- 33 लाख के लगभग तो अमेरिकी नागरिकता ले चुके हैं। वही 10 से 12 लाख लोग यहां काम करते हैं। भारतीय अमेरिका की कुल जनसंख्या का 1% से भी ज्यादा है। भारतीय मूल के लोग अमेरिका में चौथी सबसे बड़ी विदेशी कम्युनिटी है। सबसे बड़ी कम्युनिटी मैक्सिकन 1 करोड 16 लाख, चाइनीस 50 लाख और 46 लाख फिलिपिनो नागरिक है। भारतीय समुदाय अमेरिका का सबसे समृद्ध समुदाय माना जाता है। एक रिसर्च के अनुसार 25 साल से ऊपर के अमेरिकी भारतीयों में से 40% के पास MA की डिग्री है व 70% के पास से Bachelor की डिग्री है। जबकि वहीं अमेरिका में केवल 19% के पास ही Bachelor (स्नातक) की डिग्री और मात्र 11% ही MA की डिग्री रखते हैं। भारतीय समुदाय अमेरिका की जनसंख्या का केवल 1% होने के बावजूद अमेरिका की अर्थव्यवस्था में 3% का योगदान देता है।
2019 में एक सर्वे किया गया जिसमें अमेरिका में सालाना (घरेलू आय) Households Income के बारे में रिसर्च की गई, तो यह पाया गया कि अमेरिका में विदेशी समूहों की हाउसहोल्ड आय $64000 सालाना थी। वही अमरीका के स्थानीय नागरिकों की सालाना (Household) हाउसहोल्ड आय $66000 थी। जबकि भारतीयों की सालाना हाउसहोल्ड आय $132000 थी। जो कि आम अमेरिकी से दोगुनी थी।
2 सऊदी अरब (SAUDI AREBIA) - 41 लाख
सऊदी अरब एक खाड़ी देश है, जो भारी संख्या में अपने यहां भारतीय लोगों को काम देता है। सऊदी अरब में लगभग 41 लाख से भी ज्यादा भारतीय काम करते हैं। जो देश की कुल आबादी का 12 से 13% होते हैं इसके अलावा भारी संख्या में भारतीय मुसलमान हज के लिए भी हर साल सऊदी अरब जाते हैं।
3 संयुक्त अरब अमीरात (UAE)- 35 लाख
यूनाइटेड अरब अमीरात 7 अमीरात (राज्यों) से मिलकर बना है। इसमें से आबू-धाबी सबसे बड़ा और दुबई सबसे ज्यादा जाना-पहचाना अमीरात है। UAE में जाने वाले सबसे ज्यादा भारतीय दुबई, अबू-धाबी व शारजाह में ही काम करते हैं। UAE में लगभग 35 लाख भारतीय काम करते हैं, जो यहां की कुल जनसंख्या का 35 से 40% के बीच में होता है। इसके अलावा दुबई को भारत से बाहर सबसे बड़ी भारतीय (City) नगर भी कहा जाता है, क्योंकि यहां बहुत भारी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं। इसका अंदाजा आपको इसी बात से लग सकता है, कि जब 2020 में कोविड-19 Pandemic के दौरान भारत में आईपीएल (IPL) के मैच कराने में समस्या आ रही थी। तो यूएई को ही चुना गया था, और सारे मैच दुबई, आबू-धाबी और शारजाह में हुए थे।
4 यूनाइटेड किंगडम (UK)-19 लाख
विजय माल्या और नीरो मोदी के अलावा भी लगभग 19 लाख भारतीय यूके में रहते हैं। जो वहां की कुल जनसंख्या का 2.3% से भी ज्यादा हिस्सा है UK में सबसे ज्यादा भारतीय लंदन में ही रहते हैं। भारत किसी समय इंग्लैंड की कॉलोनी हुआ करता था इसलिए भारतीयों का इंग्लैंड जाने का सिलसिला काफी पहले से शुरू हो गया था। आजकल उतने ज्यादा भारतीय इंग्लैंड नहीं जाते हैं। इंग्लैंड के भी विदेशी नागरिकों के लिए नियम पहले के मुकाबले ज्यादा सख्त हो गए हैं। लेकिन वहां के मशहूर यूनिवर्सिटी कैंब्रिज, ऑक्सफोर्ड और पीजी कॉलेज ऑफ लंदन में पढ़ने के लिए भी बहुत भारी संख्या में भारतीय बच्चे जाते हैं। इस समय यूके में रह रहे भारतीयों में से 40% तो वैसे हैं, जिनका जन्म ही ब्रिटेन में हुआ है, और 16% ऐसे हैं, जो भारत से नहीं बल्कि दूसरे देशों से वहां पहुंचे हैं। जैसे अमेरिका, कनाडा या अफ्रीकी देशों में बसे भारतीय थे जो वहां पहुंचे हैं। केवल 36% भारतीय ही यूके में ऐसे हैं, जो भारत में जन्मे है।
2017 में आई एक रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड के 1000 सबसे धनी व्यक्तियों में 40 भारतीय मूल के ही थे, और अभी वर्तमान समय में भी ऋषि सुनक इंग्लैंड के प्रधानमंत्री भारतीय मूल के ही है।
5 कनाडा (Canada) 18.60 लाख
पिछले कुछ वर्षों में कनाडा भारतीयों की सबसे पहली पसंद बन गया है। क्योंकि यहां पर जाना अन्य देशों (इंग्लैंड, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया) से आसान है, और यहां काम करने के अवसर भी इन देशों के मुकाबले अच्छे होते हैं। कनाडा विदेश जाने के लिए पंजाबियों की सबसे पसंदीदा जगह है। कनाडा की कुल जनसंख्या का 5.1% भारतीय मूल के लोग हैं। कनाडा में इस समय लगभग 18.60 लाख से भी ज्यादा भारतीय मूल के लोग रहते हैं। इसमें से 9.30 लाख के लगभग केवल पंजाब से ही है। यहां बसे भारतीयों में से 5 लाख ऐसे भी हैं, जो दूसरे देशों से यहां पहुंचे हैं। जैसे यूके, अमेरिका और कैरेबियन देशों से भी भारतीय मूल के लगभग है 5 लाख भारतीय यहां पहुंचे हैं।
कनाडा एक बहुत विशाल देश है, और इसके जनसंख्या काफी कम है। यहां कामगारों की कमी भी रहती है, इसलिए कनाडा की गवर्नमेंट ने पिछले वर्ष कहा है, कि वह प्रतिवर्ष लगभग 500000 विदेशी नागरिकों को कनाडा में काम करने के लिए बुलाया जाएगा। तो हो सकता है, अगले कुछ वर्षों में सबसे ज्यादा भारतीयों के मामले में कनाडा यूके से आगे निकल जाएगा।
6 कुवैत (Kuwait)-10 लाख
कुवैत भी एक खाड़ी देश है जो तेल व प्राकृतिक गैस में काफी संपन्न है। कुवैत की कुल आबादी 43 लाख है, इसमें से स्थानीय कुवैती नागरिक केवल 14 लाख ही है। इसके अलावा यह 30 लाख से ज्यादा विदेशी लोग काम करते हैं। इसमें सबसे ज्यादा 10 लाख भारतीय मूल के लोग हैं। लेकिन अब विदेशी लोगों की संख्या कम करने की सोच रहा है। इसी दौरान उसने वियतनाम, बांग्लादेश, भूटान जैसे 20 देशों के लोगों को प्रतिबंधित कर दिया है। हो सकता है, आगे चलकर भारतीय कामगारों की संख्या में भी कमी आएगी।
7 ओमान (Oman)- 8 लाख
ओमान भी एक खाड़ी देश है। ओमान की कुल जनसंख्या 45 लाख है और यहां 8 लाख से भी ज्यादा भारतीय काम करते हैं। जो यहां की कुल आबादी का 20 से 25% के लगभग रहता है। ओमान खाड़ी देशों में पहला देश है, जहां आप 20 साल रहने के बाद नागरिकता लेने के लिए निवेदन कर सकते हैं। ओमान में रह रहे भारतीयों में से 60% तो केवल भारत के 1 राज्य केरल से ही गए हुए हैं।
8 ऑस्ट्रेलिया (Australia)-7.83 लाख
ऑस्ट्रेलिया में भी लगभग 8 लाख के आसपास भारतीय मूल के लोग रहते हैं। जो ऑस्ट्रेलिया की कुल जनसंख्या का 3.1% है। ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीय काफी समृद्ध समुदायों में से एक है। ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीय समुदाय ब्रिटिश के बाद ऑस्ट्रेलिया का दूसरा सबसे ज्यादा टैक्स देने वाला विदेशी समुदाय है। यहां बसे भारतीयों में से 55% के पास (Bachelor) स्नातक की डिग्री है। जबकि ऑस्ट्रेलिया का नेशनल एवरेज 18% के लगभग है। ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीयों में से 1.5 लाख केवल पंजाब से ही है।
9 सिंगापुर (Singapore)- 7.07 लाख
सिंगापुर एक बहुत ही छोटा सा देश है यह क्षेत्रफल में दिल्ली से भी आधा है। लेकिन विश्व व्यापार में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यहां पर 7 लाख से भी ज्यादा भारतीय रहते हैं। जो यहां की कुल आबादी का 9% के लगभग है। सिंगापुर अंग्रेजों की कॉलोनी हुआ करता था। तो भारतीय उसी समय से यहां जा रहे हैं। आज सिंगापुर में बसे भारतीयों में से 50% वहां के नागरिक हैं, और बाकी 50% काम करने या पढ़ने पढ़ाई के सिलसिले में वहां गए हुए हैं। यहां बसा भारतीय समुदाय चीन 76% और मलेशियन 15% लोगों के बाद तीसरा सबसे बड़ा समुदाय। सिंगापुर में बसे कुल भारतीयों में से 50% केवल भारत के 1 राज्य तमिलनाडु से ही यहां जाकर के बसे हुए हैं।
10 कतार (Qatar)-7 लाख
कतार एक छोटा सा खाड़ी देश है। लेकिन तेल और प्राकृतिक गैस में यह काफी संपन्न देश है। कतर की कुल आबादी 28 लाख है। इसमें से स्थानीय जनसंख्या केवल 3.50 लाख ही है। इसके अलावा 23 लाख विदेशी है, जिनमें से 7 लाख के लगभग भारतीय मूल के हैं। जो कतर की कुल जनसंख्या का 21% है। फुटबॉल वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) 2022 की तैयारी के लिए भी बहुत सारे भारतीय कतार गए थे।
Comments
Post a Comment