10 सबसे ज्यादा हिन्दू आबादी वाले देश। Top 10 Country by largest Hindu population.
इस समय दुनिया में लगभग 1.2 (Billion) अरब हिंदू रहते हैं। जो दुनिया की कुल आबादी (8अरब) का लगभग 15% है। हिंदू धर्म को मानने वाले दुनिया में क्रिश्चियनिटी 31.5% और इस्लाम 23.3 प्रतिशत के बाद तीसरा सबसे ज्यादा माने जाने वाला धर्म है।
हालांकि हिंदू धर्म दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है, और पूरी दुनिया की कुल आबादी का 15% लोग हिंदू धर्म को मानते हैं। लेकिन फिर भी हिंदू धर्म केवल भारत और नेपाल के अलावा कुछ ही देश में फैला हुआ है। तो चलिए आज हम बात करेंगे दुनिया के 10 उन देशों के बारे में जहां सबसे ज्यादा हिंदू आबादी रहती है।
1 भारत।
भारत हिंदू धर्म का जन्मदाता भी है, और आज पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा हिंदू भारत में ही रहते हैं। पूरी दुनिया की कुल हिंदू आबादी का 94 से 95% भारत में ही रहता है। वर्तमान में भारत की कुल जनसंख्या 142 करोड़ से भी ज्यादा हो गई है। इसका लगभग 80% लोग हिंदू धर्म को मानने वाले हैं। भारत में हिंदू धर्म को मानने वालों की कुल आबादी 111 करोड़ 20 लाख है। ज्योतिष की कुल आबादी का 79.8% प्रतिशत और पूरी दुनिया में हिंदुओं की कुल आबादी का लगभग 94% है।
2 नेपाल।
हिंदू धर्म नेपाल का सबसे प्रमुख और सबसे बड़ा धर्म है। 2006 में सेक्यूलर देश बनने से पहले नेपाल दुनिया का इकलौता हिंदू गणराज्य देश था। भारत के अलावा नेपाल ही दुनिया में इकलौता देश है। जहां हिंदू धर्म को मानने वाले लोग बहुसंख्यक हैं। बल्कि प्रतिशत आबादी के हिसाब से नेपाल, भारत से भी ज्यादा हिंदुओं का देश है। क्योंकि भारत में कुल आबादी का लगभग 79.8% लोग हिंदू धर्म को मानते हैं, वहीं नेपाल में कुल आबादी का 81.20% लोग हिंदू धर्म को मानते हैं। इसके अलावा 8.20% लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं। नेपाल की कुल आबादी लगभग 3 करोड़ है। जिसमें से ढाई करोड़ लोग हिंदू धर्म को मानने वाले हैं।
3 बांग्लादेश।
बांग्लादेश तीसरा सबसे ज्यादा हिंदू आबादी वाला देश है। 1947 में भारत-पाकिस्तान के बंटवारा होने के बाद बांग्लादेश यानी के (पूर्वी पाकिस्तान) में 1951 में लगभग 22% से भी ज्यादा हिंदू जनसंख्या हुआ करती थी। जो 1961 तक आते-आते 18.50% रह गई और 1971 में पाकिस्तान का विभाजन और बांग्लादेश के बनने के बाद 1974 में बांग्लादेश में 13.50% हिंदू जनसंख्या रहा करती थी। लेकिन हिंदू आबादी बांग्लादेश में लगातार कम होती जा रही है, और वर्तमान में 2022 के आंकड़ों के अनुसार बांग्लादेश में केवल 8% के लगभग हिंदू रह गए हैं। वर्तमान में बांग्लादेश की कुल आबादी 17 करोड़ है, जिसमें एक करोड़ 40 लाख के लगभग हिंदू आबादी भी रहती है।
4 इंडोनेशिया।
इंडोनेशिया चौथा सबसे बड़ा हिंदू आबादी वाला देश है। इंडोनेशिया की कुल आबादी 27.5 करोड़ है। जिसमें सबसे अधिक इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं। यहां की कुल आबादी का 87% इस्लाम धर्म को मानता है। इसके बाद दूसरे नंबर पर 10% के लगभग ईसाई धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं। इंडोनेशिया की कुल आबादी का 1.7% लोग हिंदू धर्म को मानते हैं। इंडोनेशिया में लगभग 47 लाख हिंदू रहते हैं इसमें से 36 लाख केवल यहां के एक द्वीप बाली में रहते हैं। जो बाली की कुल आबादी का लगभग 87% है।
5 पाकिस्तान।
पाकिस्तान में इस्लाम के बाद हिंदू धर्म दूसरा सबसे बड़ा धर्म है। लेकिन पाकिस्तान की कुल आबादी का 2.14% लोग ही हिंदू धर्म को मानते हैं। वहीं यहां पर इस्लाम को मानने वालों की आबादी 96.50% है। हालांकि 2017 में पाकिस्तान की हिंदू काउंसिल का दावा था, कि पाकिस्तान में 80 लाख हिंदू रहते हैं, और वह पाकिस्तान की कुल जनसंख्या का लगभग चार प्रतिशत है। पाकिस्तान में ज्यादातर हिंदू सिंध प्रांत में रहते हैं। यहां के एक जिला उमरकोट में हिंदू आबादी कुल आबादी का 52% है, वहीं थारपारकर जिले में सबसे ज्यादा हिंदू रहते हैं। थारपारकर में लगभग 7 लाख 20 हजार के लगभग हिंदू आबादी रहती है। वर्तमान में पाकिस्तान में हिंदुओं की कुल आबादी 48 लाख के लगभग है।
6 अमेरिका।
जी हां अमेरिका में भी हिंदू आबादी बहुत बड़ी संख्या में रहती है। हिंदू धर्म अमेरिका में चौथा सबसे बड़ा धर्म है। हिंदू अमेरिका की कुल जनसंख्या का लगभग 1% है। अमेरिका में हिंदू आबादी का एक बहुत बड़ा भाग भारत से वहां जाकर के बसा है, लेकिन इसके अलावा अफ्रीका और कैरेबियाई देशों से भी बहुत बड़ी संख्या में हिंदू वहां जाकर के बसे हैं। अमेरिका में बसे ज्यादातर हिंदू दूसरे देशों से अमेरिका में गए हैं। इसके अलावा 10% अमेरिकी हिंदु वह है, जिन्होंने अपना धर्म बदल के हिंदू धर्म को अपनाया है। अमेरिका में लगभग 33 लाख हिंदू आबादी रहती है। जो अमेरिका की कुल जनसंख्या का एक प्रतिशत से भी ज्यादा है।
7 श्रीलंका।
हिंदू धर्म श्रीलंका का सबसे पुराना धर्म है, और बौद्ध धर्म के श्रीलंका में आने से पहले यहां का मुख्य धर्म हुआ करता था। श्रीलंका की कुल आबादी 2 करोड़ 22 लाख के लगभग है, जिसमें से 70% से भी ज्यादा लोग बुद्ध धर्म को मानते हैं। इसके बाद लगभग 12.6% लोग हिंदू धर्म को मानने वाले हैं। श्रीलंका में मुख्य रूप से तमिल हिंदू रहते हैं। वर्तमान में यहां हिंदुओं की कुल आबादी लगभग 27 लाख है।
8 मलेशिया।
हिंदू धर्म मलेशिया का चौथा सबसे बड़ा धर्म है। मलेशिया एक मुस्लिम बहुल देश है, यहां की कुल आबादी का लगभग 63.5% प्रतिशत लोग इस्लाम धर्म को फॉलो करते हैं। उसके बाद 18.7% लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं, 9% के लगभग लोग ईसाई धर्म को मानते हैं। इसके बाद 6.3%प्रतिशत लोग हिंदू धर्म को मानने वाले हैं। मलेशिया की कुल आबादी 3 करोड़ 32 लाख है। जिसमें से लगभग 21लाख लोग हिंदू धर्म को मानने वाले हैं।
9 U.K. (यूनाइटेड किंगडम)
हिंदू धर्म यूके में यूनाइटेड किंगडम में ईसाई धर्म और इस्लाम के बाद तीसरा सबसे ज्यादा माना जाने वाला धर्म है यहां की कुल आबादी का 1.7 प्रतिशत लोग हिंदू धर्म को मानने वाले यूके की कुल आबादी 6 करोड़ 70 लाख है जिसमें से लगभग 11 लाख लोग हिंदू धर्म को मानने वाले हैं।
10 मॉरीशस।
मॉरीशस हिंद महासागर में एक छोटा सा देश है। यह भारत और नेपाल के बाद इकलौता देश है, जहां हिंदू धर्म सबसे बड़ा धर्म है। यहां की कुल आबादी का लगभग 48.5% लोग हिंदू धर्म को मानते हैं, इसके बाद ईसाई धर्म को मानने वाले 32.7 प्रतिशत और 17 प्रतिशत लोग इस्लाम को मानने वाले हैं। यहां हिंदू धर्म अंग्रेजों के द्वारा ले जाए गए बिहार और बंगाल के मजदूरों के साथ ही आया था। जिनको अंग्रेजों ने यहां गान्ने के खेतों में काम करने के लिए लाए थे। तभी से यहां वे लोग यहां बस गए और आज मॉरीशस की कुल आबादी का एक बहुत बड़ा हिस्सा है। मॉरीशस की कुल आबादी लगभग 13 लाख है। जिसमें से 6:30 लाख लोग हिंदू धर्म को मानते हैं।
Comments
Post a Comment