भारत फिर से बना बादशाह। Top 10 Countries with highest remittance received in 2023
Remittance (प्रेषण) वह धन होता है। जो विदेश में काम करने वाले (प्रवासी) लोग अपने देश भेजते हैं। World Bank के अनुसार इस वर्ष पूरे विश्व में कुल 860 अरब डॉलर का Remittance का आदान-प्रदान होगा। इसमें से लगभग $670 अरब डॉलर का विकसित देशों और खाड़ी-देशों (Gulf Countries) से गरीब और मध्यम आय वाले देशों की तरफ होगा। भारत 2008 से लेकर लगातार सबसे ज्यादा रेमिटेंस अर्जित करने वाला देश है। और वर्ल्ड बैंक के अनुसार 2023 में भी भारत 12.5% की बढ़ोतरी के साथ है, $125 अरब डॉलर अर्जित करेगा। जो विश्व में दूसरे सबसे ज्यादा रेमिटेंस अर्जित करने वाले देश मेक्सिको से लगभग दोगुना है।
रेमिटेंस दुनिया भर के कई देशों के लिए देश की अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण वित्तीय योगदान देता है। तो चलिए जानते हैं, दुनिया में 10 सबसे ज्यादा रेमेडीज अर्चित करने वाले देश कौन-कौन से हैं।
दूसरे देशों में काम करने वालों के हिसाब से भारतीय दुनिया में सबसे ज्यादा संख्या में है। विदेशों में लगभग 1 करोड़ 80 लाख भारतीय काम करते हैं। खाड़ी देशों में तो भारतीयों की आबादी वहां के स्थानीय लोगों की कुल स्थानीय जनसंख्या से भी ज्यादा है। विदेश में बसे यह भारतीय, भारत को बहुत बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा अर्जित करने में सहायता करते हैं।
वर्ल्ड बैंक के अनुसार 2023 में प्रवासी भारतीय, भारत में लगभग 125 अरब डॉलर का रेमिटेंस देश में भेजेंगे, जो देश की कुल जीडीपी (GDP) का लगभग 3.3% हैं।
भारत में सबसे ज्यादा रेमिटेंस U.S.A.(America) से आता है, जो कुल रेमिटेंस का लगभग 24% है। इसके बाद दूसरे नंबर पर U.A.E. (यूनाइटेड अरब अमीरात) है। जो लगभग 18% रेमिटेंस भारत भेजता है इसके बाद UK (यूनाइटेड किंगडम)का नंबर आता है, जहां से लगभग 7% के आसपास रेमिटेंस आता है।
दक्षिण एशिया पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा रेमिटेंस प्राप्त करने वाला क्षेत्र है। दक्षिण एशिया जिसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका आदि देश आते हैं, में लगभग 190 अरब डॉलर का रेमिटेंस 2023 में आने का अनुमान है। जिसमें से 125 अरब डॉलर केवल भारत में ही आने का अनुमान है। दक्षिण एशिया में आने वाले कुल रेमिटेंस का 66% केवल भारत में ही आएगा। जो कि पिछले वर्ष 2022 में 63% था। भारत में कुल रेमिटेंस का लगभग एक तिहाई पश्चिम-एशिया के खाड़ी देशों (Gulf Countries) से आता है, 30% के लगभग रेमिटेंस उत्तरी अमेरिका (अमेरिका, कनाडा) व 19% के लगभग यूरोप से आता है। केरल भारत में सबसे ज्यादा रेमिटेंस प्राप्त करने वाला राज्य है। उसके बाद तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश का नंबर आता है।
2. मेक्सिको। Mexico USD$67 Billion.
67 अरब डॉलर रेमिटेंस के साथ मेक्सिको, भारत के बाद दूसरा सबसे ज्यादा रेमिटेंस अर्जित करने वाला देश है। मैक्सिक के लगभग 1 करोड़ 12 लाख लोग विदेश में काम करते हैं। उसमें से लगभग 95% केवल अमेरिका में काम करते हैं। मैक्सिकन, अमेरिका में काम करने वाले लोगों में सबसे बड़ा समूह है। अमेरिका में लगभग 5 करोड़ से भी ज्यादा विदेशी लोग काम करते हैं, जिसमें से 30% से भी ज्यादा केवल मेक्सिको के ही है। विदेशी रेमिटेंस मेक्सिको की कुल जीडीपी का लगभग 3% से भी ज्यादा योगदान देता है।
3. चीन। China USD$50 Billion.
एक करोड़ से भी ज्यादा चीनी लोग विदेश में काम करते हैं। इस वर्ष लगभग 50 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा रेमिटेंस के रूप में चीन में भेजने वाले हैं। जो भारत और मेक्सिको के बाद तीसरी सबसे बड़ा रेमिटेंस अर्जित करने वाला देश होगा। पूर्वी एशिया प्रशांत क्षेत्र के देशों में लगभग 133 अरब डॉलर का रेमिटेंस आने का अनुमान है। जिसमें से 50 अरब डॉलर केवल चीन में ही आएगा।
4. फिलिपींस। Philippines USD$40 Billion.
61 लाख से भी ज्यादा फिलिपींस के लोग विदेश में काम करते हैं। जो इस वर्ष लगभग 40 अरब डॉलर का रेमिटेंस अपने देश भेजने वाले हैं। फिलीपींस में सबसे ज्यादा रेमिटेंस अमेरिका और कनाडा के अलावा सऊदी अरब व UAE से आता है। 40 अरब डॉलर के साथ फिलीपींस चीन के बाद चौथा सबसे ज्यादा रेमिटेंस अर्जित करने वाला देश है।
5. मिश्र। Egypt USD $24 Billion.
24 अरब डॉलर रेमिटेंस के साथ इ
मिश्र पांचवा सबसे ज्यादा रेमिटेंस अर्जित करने वाला देश है। लगभग 30 लाख इजिप्शियन, सऊदी अरब में और 7.50 लाख यूएई में काम करते हैं। इसके अलावा 10 लाख के लगभग इजिप्शियन, अमेरिका में भी काम करते हैं। जो भारी मात्रा में रेमिटेंस अपने देश में भेजेंगे।
6. पाकिस्तान। Pakistan USD $24 Billion.
24 अरब डॉलर रेमिटेंस के साथ पाकिस्तान दुनिया का छठा सबसे ज्यादा रेमिटेंस अर्जित करने वाला देश है। हालांकि पाकिस्तान में लगातार पिछले दो वर्षों से विदेश से आने वाले रेमिटेंस में कमी आई है। 2021 इसमें पाकिस्तान में लगभग 31 अरब डॉलर और साल 2022 में 30 अरब डॉलर के लगभग रेमिटेंस पाकिस्तान आया था। पाकिस्तान में ज्यादातर रेमिटेंस खाड़ी देशों, अमेरिका, Uk और Canada से आता है। विदेश से आने वाला रेमिटेंस पाकिस्तान की कुल जीडीपी का लगभग 7% है। जो इस समय पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा अर्जित करने का मुख्य साधन है।
7. बांग्लादेश। Bangladesh USD $23 Billion.
लगभग 70 लाख से भी ज्यादा बांग्लादेशी विदेश में काम करते हैं। इनमें से सबसे ज्यादा सऊदी अरब, यू.ए. ई., मलेशिया और यूके (UK) में रहते हैं। इस साल बांग्लादेशी अपने देश लगभग 23 अरब डॉलर का रेमिटेंस भेजने वाले हैं। बांग्लादेश गरीब देश की सूची में आता है। इसलिए विदेश से आने वाला रेमिटेंस इनके आर्थिक हालात और परिस्थितियों और विदेशी मुद्रा भंडार में महत्वपूर्ण योगदान देता है। 2023 में 23 अरब डॉलर रेमिटेंस के साथ बांग्लादेश सातवां सबसे ज्यादा रेमिटेंस अर्जित करने वाला देश है।
8. नाइजीरिया। Nigeria USD $21 Billion.
वर्ल्ड बैंक के अनुसार इस वर्ष Sub-Saharan Africa में 54 बिलियन डॉलर का रेमिटेंस आने वाला है। इसमें से लगभग 38% केवल नाइजीरिया में ही आएगा। सबसे ज्यादा रेमिटेंस अर्जित करने वाले देशो की लिस्ट में नाइजीरिया, अफ्रीका में दुसरा और दुनिया में आठवां सबसे ज्यादा रेमिटेंस अर्जित करने वाला देश है। नाइजीरिया इस वर्ष लगभग 21 अरब डॉलर का रेमिटेंस अर्जित करेगा।
9. गुवाटेमाला। Guatemala USD $20 Billion.
गुवाटेमाला इस वर्ष लगभग 20 अरब डॉलर से भी ज्यादा का रेमिटेंस अर्जित करेगा। गुवाटेमाला की कुल जीडीपी (GDP) 201 अरब डॉलर है। विदेश में काम करने वाले रेमिटेंस के रूप में जितनी विदेशी मुद्रा इस देश में भेजेंगे, वह गुवाटेमाला की कुल जीडीपी का लगभग 10% है। गुवाहाटी माला में सबसे ज्यादा रेमिटेंस अमेरिका से आता है। गुवाटेमाला के लगभग 10 से 12 लाख लोग अमेरिका में काम करते हैं।
10. उजबेकिस्तान। Uzbekistan USD$ 16 Billion.
उज़्बेकिस्तान मध्य एशिया का एक देश है। उज़्बेकिस्तान इस वर्ष लगभग 16 अरब डॉलर रेमिटेंस प्राप्त करेगा। उज़्बेकिस्तान से बहुत भारी संख्या में लोग काम करने के लिए रूस और अन्य यूरोपीय देशों को जाते हैं। वर्ल्ड बैंक के अनुसार इस वर्ष उज्बेकिस्तान में लगभग 16 अरब डॉलर से ज्यादा रेमिटेंस आने की संभावना है। विश्व बैंक के अनुसार उज्बेकिस्तान में आने वाले कुल रेमिटेंस का लगभग 80% भाग रूस से ही आता था। लेकिन 2021 के बाद रूस से आने वाला रेमिटेंस उज्बेकिस्तान के कुल रेमिटेंस का लगभग आधा ही रह गया है।
यह तो बात हुई 10 सबसे ज्यादा रेमिटेंस प्राप्त करने वाले देशों की, इसके अलावा कई देश ऐसे भी हैं, जिनकी अर्थ व्यवस्था काफी ज्यादा रेमिटेंस पर ही निर्भर है। ताजिकिस्तान और नेपाल जैसे देश जहां उद्योग धंधे या तो बिल्कुल नहीं है या बहुत थोड़ी मात्रा में है। इन देशों से लोग बहुत बड़ी संख्या में विदेशों में काम करने जाते है। ताजिकिस्तान की तो कुल सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 48 से 50% तक रेमिटेंस ही होता है।
Top Ten Countries that depends on Remittance. 10 ऐसे देश जो रेमिटेंस पर निर्भर है।
1. ताजिकिस्तान। Tajikistan -48%
2. टोंगा। Tonga -41%
3. सामोआ। Samoa -32%
4. लेबनान। Labnon -28%
5. निकारागुआ। Nicaragua -27%
6. नेपाल। Nepal -27%
7. गांबिया। Gambia -26%
8. होंडुरास। Honduras -26%
9. एल-साल्वाडोर। El-Salvador -23%
10. लेसोथो। Lesotho -21%
Comments
Post a Comment