दुनियां में सबसे अधिक बोली जाने वाली 10 भाषा कौन-कौन सी है? Top 10 most spoken language in the world
भाषा एक व्यक्ति के द्वारा अपने विचारों को दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम है। देखा जाए तो भाषाओं का जन्म मनुष्य के आने के बाद ही शुरू हो गया था। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में भिन्न-भिन्न प्रकार की भाषाओं का विकास हुआ, हालांकि समय के साथ-साथ कुछ भाषा समाप्त हो गई, और कुछ ने खुद को समय के साथ ढालते हुए मानव सभ्यता के साथ विकास करती चली गई। दुनिया भर में इस समय लगभग 6500 से भी ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं। इनमें से कुछ तो बहुत ही छोटे-छोटे समूहों द्वारा बोली जाती है। लेकिन कई भाषाएं बहुत विस्तृत रूप से दुनिया के काफी बड़े भू-भागों में और बहुत विशाल समुह द्वारा बोली जाती हैं। आज हम दुनिया की 10 सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषाओं के बारे में जानेंगे।
1. मंडारिन। Mandarin Chinese :- 138 करोड़।
मंडारिन या चीनी भाषा दुनिया में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है। यह चीन, ताइवान, हांगकांग, मकाऊ और सिंगापुर की official language या राजभाषा है। चीनी भाषा या मंडारिन दुनियां की सबसे मुश्किल भाषा मानी जाती है। क्योंकि इसमें आपको किसी एक शब्द का अर्थ समझने के लिए लगभग 2000 से भी ज्यादा शब्दों का ज्ञान होना आवश्यक है। चीनी भाषा (official language of the United nations) संयुक्त राष्ट्र की 6 ऑफिशियल भाषाओं में से एक है। चीनी भाषा बोलने वालों की संख्या लगभग 138 करोड़ है। जिसमें से 93 करोड लोगों की यह आम बोलचाल की भाषा है। संख्या के हिसाब से यह दुनिया में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है, जो दुनिया की कुल जनसंख्या का लगभग 16% लोगों द्वारा बोली जाती है।
2. इंग्लिश। English :- 142 करोड़।
इंग्लिश इंडो-यूरोपियन भाषा परिवार की पश्चिमी जर्मन शाखा से विकसित हुई है। जो जर्मन लोगों में से एक थे, और बाद में ग्रेट ब्रिटेन चले गए थे। आधुनिक दुनिया में जो इंग्लिश बोली जाती है, उसका जन्म ग्रेट ब्रिटेन में ही हुआ है। इंग्लिश भाषा में 28% से भी ज्यादा शब्द फ्रेंच से और 28% शब्द लैटिन भाषाओं से लिए गए हैं। इंग्लिश भाषा का जन्म ग्रेट ब्रिटेन में हुआ, लेकिन अंग्रेजों के द्वारा जब पूरी दुनिया में साम्राज्यवाद का विस्तार किया गया तो वह अपने साथ इंग्लिश भाषा का भी विस्तार करते चले गए और आज इंग्लिश विश्व व्यापार में एक अग्रणी भाषा है। दुनिया भर में वर्तमान में लगभग 142 करोड लोग इंग्लिश जानते हैं। जिसमें से 40 करोड लोगों की यह आम बोलचाल की भाषा है। यही नहीं वर्तमान में इंग्लिश लगभग 67 देशों में मुख्य भाषा या वहां की राजभाषा है। इसके अलावा 27 ओवरसीज टेरिटरीज (overseas territories) की भी यह मुख्य भाषा है। हालांकि इंग्लिश दुनियां में बोले जाने वालों की संख्या के हिसाब से विश्व की दूसरी सबसे बड़ी भाषा है। लेकिन इंग्लिश का महत्व दुनिया की किसी भी अन्य भाषा से बहुत अधिक है, और यह संयुक्त राष्ट्र की 6 ऑफिशियल भाषाओं (official language of the United nations) में से सबसे प्रमुख भाषा भी कही जा सकती है। इंग्लिश बोलने वालों की सबसे ज्यादा संख्या अमेरिका में है। इसके बाद दूसरे नंबर पर भारत में सबसे ज्यादा इंग्लिश जानने वाले लोग रहते है। भारत में इंग्लिश, हिंदी के साथ-साथ (official language) राजभाषा का दर्जा भी रखती है।
3. हिंदी। Hindi :- 66 करोड़।
हिंदी भाषा इंडो-आर्य भाषा परिवार से संबंध रखती है, जो मुख्य रूप से भारत के उत्तरी और मध्य भाग में बोली जाती है। हिंदी भाषा का जन्म संस्कृत से ही हुआ है। यह देश के अलग-अलग हिस्सों में थोड़े अलग-अलग रूप में बोली जाती है। हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा भी है। हिंदी भारत में 9 राज्य और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में आधिकारिक भाषा का स्थान रखती है। हिंदी भारत के अलावा नेपाल के कुछ हिस्सों में और फिजी, सूरीनाम, मॉरीशस जैसे देशों में, जहां भारतीय बड़ी संख्या में रहते है, में भी बोली जाती है। भारत के अलावा फिजी इकलौता देश है, जहां हिंदी को ऑफिशल भाषा का दर्जा प्राप्त है। वर्तमान में हिंदी बोलने वालों की संख्या लगभग 66 करोड़ से भी ज्यादा है, जो भारत की कुल जनसंख्या का लगभग 44% है। इसमें 52 करोड लोगों की हिंदी आम बोलचाल की भाषा है, और यह दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है।
4. स्पेनिश। Spanish :-60 करोड़ वक्ता।
स्पेनिश भाषा इंडो-यूरोपियन भाषा परिवार की लैटिन शाखा से विकसित हुई है। स्पेनिश मुख्य रूप से स्पेन की राष्ट्रभाषा है, लेकिन स्पेन भी इंग्लैंड और फ्रांस की तरह ही एक समय में बहुत बड़ी साम्राज्यवादी शक्ति था। जिसका उत्तरी व दक्षिण अमेरिका महाद्वीपों के बहुत बड़े भूभाग पर कब्जा था। इसी दौरान बहुत सारे स्पेनिश लोग वहां जाकर के बसे और इन देशों पर राज किया तभी से स्पेनिश दक्षिण अमेरिका के अधिकतर देशों की राष्ट्रभाषा है, और घरों में भी बोलचाल की मुख्य भाषा भी है। वर्तमान समय में दुनिया भर में लगभग 60 करोड़ से भी ज्यादा लोग स्पेनिश जानते हैं। जिसमें से 50 करोड लोगों की तो यह आम बोलचाल की भाषा है। स्पेनिश बोलने वालों की संख्या सबसे ज्यादा मेक्सिको में है। मेक्सिको में 13 करोड़ से भी ज्यादा लोग स्पेनिश बोलते हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर कोलंबिया देश आता है। जबकि स्पेन तीसरे नंबर पर है, जहां सबसे ज्यादा लोग स्पेनिश भाषा बोलते हैं। स्पेनिश भाषा 21 देशों में राष्ट्रभाषा का दर्जा रखती है, और यह संयुक्त राष्ट्र की छह ऑफिशियल भाषाओं (six official language of the United Nations ) में से भी एक है। बल्कि आम बोलचाल की भाषा के हिसाब से यह चीन की मंडारिन और हिन्दी के बाद दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है। हालांकि संख्या के हिसाब से स्पेनिश दुनिया की चौथी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है। लेकिन अगर देखा जाए तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व में इसका स्थान इंग्लिश के बाद दूसरे नंबर पर आता है। जबकि चीनी भाषा और हिंदी केवल अपने-अपने देशों में ही ज्यादातर बोली जाती है।
5. फ्रेंच। French :- 31 करोड़ वक्ता।
फ्रेंच भाषा भी इंडो-यूरोपियन भाषा परिवार की ही एक भाषा है। यह मुख्य रूप से फ्रांस की भाषा है। फ्रांस भी इंग्लैंड की तरह एक साम्राज्यवादी शक्ति था। इंग्लैंड के बाद फ्रांस दूसरी सबसे शक्तिशाली साम्राज्यवादी शक्ति था। इसी कारण फ्रांस ने भी दुनिया भर के कई देशों पर अपना साम्राज्य स्थापित किया था। इसके बाद फ्रेंच भाषा का विस्तार पूरी दुनिया भर में हुआ है। फ्रांस का साम्राज्य मुख्य रूप से अफ्रीका में फैला हुआ था, इसलिए सबसे ज्यादा फ्रेंच बोलने वाले लोग अफ्रीका में ही रहते हैं। बल्कि दुनिया में सबसे अधिक फ्रेंच, फ्रांस में नहीं बल्कि डोमिनिकन रिपब्लिक आफ कांगो (D.R.C.) में बोली जाती है। वर्तमान में दुनिया भर में लगभग 40 देश और टेरिटरीज में फ्रेंच भाषा को ऑफिशल लैंग्वेज (भाषा) का दर्जा प्राप्त है। इनमें से 29 स्वतंत्र देश है, और 11 फ्रांस की ओवरसीज टेरिटरी (overseas territories) है। फ्रेंच भाषा संयुक्त राष्ट्र की छह ऑफिशियल भाषाओं ( six official language of the United nations) में से भी एक है। वर्तमान में दुनिया भर में लगभग 31 करोड़ के लगभग लोग फ्रेंच भाषा बोलते हैं। इनमें से 8 करोड लोगों की यह आम बोलचाल की भाषा है। फ्रेंच दुनिया में बोले जाने वाली भाषाओं में से पांचवीं सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।
6. अरबी। Arabic :- 27.5 करोड़ वक्ता।
अरबी भाषा का जन्म ईसा पूर्व पहली शताब्दी में माना जाता है, और इसका नाम अरब प्रायद्वीप के लोगों के नाम पर ही पड़ा, लेकिन अरबी भाषा का विकास सातवीं शताब्दी के बाद ही शुरू हुआ और फिर इस्लाम के उद्गम के बाद अरबी भाषा का विस्तार बहुत तेजी के साथ हुआ। वर्तमान में दुनिया भर में लगभग 27 करोड़ 50 लाख से भी ज्यादा लोग अरबी भाषा बोलते हैं। इस्लाम में अरबी भाषा को बहुत पवित्र भाषा के रूप में माना जाता है, जैसे हिंदू धर्म में संस्कृत को देवताओं की भाषा माना जाता है। इसलिए लगभग 25 से भी ज्यादा देशों में अरबी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा प्राप्त है, इनमें से लगभग सभी मुस्लिम देश है। इसके अलावा अरबी भाषा संयुक्त राष्ट्र की छह ऑफिस ऑफिसियल भाषाओं( six official language of the United nations) में से एक है। संख्या के हिसाब से अरबी भाषा दुनिया की छठी सबसे बड़ी भाषा है।
7. बांग्ला। Bengali :- 27.5 करोड़ वक्ता।
बंगाली भाषा या जिसे आमतौर पर बांग्ला भी कहा जाता है। सबसे ज्यादा बांग्लादेश में ही बोली जाती है। जैसा कि आपको नाम से ही लग रहा होगा बांग्ला+देश यानी के बंगालियों का देश, बल्कि बंगाल विभाजन का मुख्य कारण पश्चिमी पाकिस्तान का पूर्वी पाकिस्तान के बंगाली लोगों पर उर्दू को जबरदस्ती थोपने से ही आजादी की चिंगारी तेज हुई थी। बंगाली बांग्लादेश की आधिकारिक राष्ट्रीय भाषा है, और यह लगभग 98% बंगलादेशियो की आम बोलचाल की भाषा भी है। बंगाली भारत की 22 ऑफिशल भाषाओं में से एक है। और यह भारत में सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में ही बोली जाती है। पश्चिम बंगाल के अलावा असम, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार के साथ-साथ बंगाल से सटे हुए झारखंड और उडीसा के कुछ भागों में भी बोली जाती है। बंगाली भाषा भारत में बोली जाने वाली दूसरी सबसे बड़ी भाषा है। वर्तमान में लगभग 27 करोड़ 20 लाख से भी ज्यादा लोग बंगाली भाषा जानते हैं। इनमें से 23 करोड़ 50 लाख से ज्यादा लोगों की बंगाली आम बोलचाल की भाषा है। बंगाली भाषा दुनिया में बोली जाने वाली सातवीं सबसे बड़ी भाषा है।
8. पुर्तगाली।
पुर्तगाली भाषा इंडो-यूरोपियन भाषा परिवार की एक भाषा है। जो मुख्य रूप से पुर्तगाल की भाषा है, लेकिन पुर्तगाल भी इंग्लैंड की तरह एक साम्राज्यवादी देश था। उसने दुनिया भर के कई देशों पर राज किया था। इनमें ब्राजील और अंगोला मुख्य है। पुर्तगाल ने भी अंग्रेजों की तरह ही ईसाई धर्म और अपनी भाषा को बहुत बढ़ावा दिया और इसीलिए आज पुर्तगाली भाषा बोलने वाले सबसे ज्यादा लोग पुर्तगाल से बाहर के ही हैं। वर्तमान में दुनिया भर में लगभग 26 करोड़ से भी ज्यादा लोग पुर्तगाली भाषा बोलते हैं जिसमें से 23.5 करोड लोगों की यह आम बोलचाल की भाषा है। पुर्तगाली सबसे ज्यादा दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप में बोली जाती है। जहां लगभग 20 करोड़ से भी ज्यादा लोग पुर्तगाली भाषा बोलते हैं। इसके अलावा 3 करोड़ से भी ज्यादा लोग अफ्रीका और 1.5 करोड़ के लगभग लोग यूरोप में पुर्तगीज भाषा बोलते हैं। दुनिया भर में पुर्तगीज बोलने वाले लोगों की कुल संख्या का आधे से भी ज्यादा केवल ब्राजील में ही रहते हैं, और यह ब्राजील की राष्ट्रभाषा भी है। ब्राज़ील, पुर्तगाल और अंगोला के साथ-साथ लगभग दुनिया के 8 देशों में पुर्तगाली भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा प्राप्त है। पुर्तगाली भाषा बोलने वाले लोगों को लॉसफोन (Losophon) कहा जाता है। पुर्तगाली भाषा दुनिया की आठवीं सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है।
9. रसियन।
रशियन भाषा स्लाविक भाषा परिवार की भाषा है। संयुक्त राष्ट्र की छह ऑफिशियल भाषाओं में से ( six official language of the United nations) रूसी भाषा भी एक है। रशियन सबसे ज्यादा रूस में बोली जाती है, और वह रूस की राष्ट्रीय भाषा भी है। इसके अलावा बेलारूस, कजाकिस्तान और किर्गिस्तान की भी राष्ट्रभाषा रसियन ही है। वर्तमान में रूसी भाषा बोलने वालों की कुल संख्या लगभग 25 करोड़ से भी ज्यादा है। इसमें से 15 करोड लोगों के द्वारा रशियन भाषा आम बोलचाल की भाषा में प्रयोग की जाती है। संख्या के हिसाब से रूस दुनिया में 9वीं सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है।
10. उर्दू।
12वीं शताब्दी में जब दिल्ली पर मुस्लिम शासको का राज हो गया था, उस समय दिल्ली में जो भाषा बोली जाती थी, उसे खड़ीबोली या हिंदवी नाम से जाना जाता था। लेकिन 12वीं से 16वीं शताब्दी के बीच में हिंदू और मुस्लिम संस्कृतियों का संपर्क आपस में हुआ और दिल्ली और उसके आसपास के हिंदी में फारसी शब्द जुड़ना शुरू हो गए और धीरे-धीरे नई भाषा बन गई। जो बोलने में तो हिंदी जैसी लगती थी, लेकिन लिखने में अरबी और फारसी जैसी थी। जिसे हिंदुस्तानी भी कहा जाता था। बाद में यही आगे चल करके उर्दू भाषा के रूप में सामने आई।
वर्तमान में उर्दू भारत पाकिस्तान में सबसे ज्यादा बोली जाती है। इसके अलावा नेपाल और बांग्लादेश में भी उर्दू बोलने वाले काफी संख्या में रहते हैं। उर्दू पाकिस्तान की राष्ट्रीय भाषा है, और भारत में यह 22 ऑफिशल (लैंग्वेज) भाषाओं में से एक है। वर्तमान में उर्दू बोलने वालों की संख्या 23 करोड़ से भी ज्यादा है। इसमें से 7 करोड़ लोगों की तो यह आम बोलचाल की भाषा है। इसमें से ज्यादातर भारत में ही रहते हैं। पाकिस्तान में केवल 7.30 % लोग ही उर्दू को बोलचाल की भाषा के रूप में प्रयोग करते हैं। उर्दू दुनिया में दसवीं सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है।
Comments
Post a Comment