Billionaire List :- दुनिया के 10 देश जहां सबसे ज्यादा अरबपति (billionaire) रहते है, भारत में कितने लोग अरबपति हैं
पिछले लेख में आपको बताया था, कि दुनिया में कितने मिलेनियर (millionaire) करोड़पति रहते हैं। तो चलिए आज हम जानते हैं कि इस समय दुनिया में कुल कितने अरबपति (Billionaire) है। आज हम जानेंगे टॉप 10 देशों के बारे में जहां सबसे ज्यादा बिलेनियर या अरबपति रहते हैं। इस समय दुनिया में कुल 2640 लोग बिलेनियर है। इसमें से 2310 आदमी और 337 महिलाएं हैं। यह 2640 लोग 12.7 (Trillion Dollar) खरब डॉलर की संपत्ति के मालिक है। आपको इसका अनुमान इस बात से लग जाएगा, कि भारत की जनसंख्या 142 करोड़ है, और भारत की कुल जीडीपी 2024 के अंत तक 4 (Trillion Dollar) खरब डॉलर तक पहुंच जाएगी। उसमें से भी एक बहुत बड़ा हिस्सा भारत के अरबपति लोगों के पास ही होगा, जो आगे हम जानेंगे। इस समय केवल 77 देश ही ऐसे हैं, जहां पर कम से कम एक बिलियनेयर रहता है। तो चलिए जानते हैं, उन टॉप 10 देशों के बारे में जहां सबसे ज्यादा बिलेनियर रहते हैं।
1. अमेरिका :-735
विश्व में सबसे ज्यादा अरबपति अमेरिका में रहते हैं। दुनिया में कुल 2640 लोग अरबपति हैं। जिसमें से 735 केवल अमेरिका में रहते हैं। अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, और यह विश्व की कुल सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में लगभग 25% का योगदान देता है। इसलिए यहां की कंपनियां पूरी दुनिया में व्यापार करती है, और इन कंपनियों के मालिक दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं। दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों की लिस्ट में वर्तमान में टॉप 10 में 7 अमेरिकी अरबपति है। वर्तमान में अमेरिका के सबसे धनी व्यक्ति (Elon musk) एलोन मस्क है, जिनकी कुल संपत्ति लगभग $200 Billion है, एलोन मास्क इस समय दुनिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति है। अमेरिका के इन 735 अरबपति के पास देश की कुल GDP के 22.5% के बराबर संपत्ति है।
2. चीन :- 495
चीन अमेरिका के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, और अमेरिका के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा बिलेनियर भी चीन में ही रहते हैं। चीन में वैसे तो 495 लोग बिलेनियर हैं। लेकिन अब चीन ने हांगकांग पर भी लगभग कब्जा ही कर लिया है, तो हम हांगकांग के 66 बिलेनियर को भी इसमें शामिल करेंगे यानी के अब चीन में कुल 561 लोग अरबपति हैं। यह देश की कुल जीडीपी का लगभग 14% भाग के बराबर संपत्ति रखते हैं। Zhong Shanshan चीन के सबसे धनी व्यक्ति हैं। जिनकी कुल संपत्ति 60 अरब डॉलर है। यह दुनिया के 22वें सबसे धनी व्यक्ति है।
3. भारत :- 169
भारत जीडीपी (GDP) के हिसाब से इस समय दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। लेकिन वर्तमान समय में सबसे तेज गति से उभरतीं अर्थव्यवस्था है। इसके 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की संभावना है। लेकिन दुनिया में अरबपतियों की संख्या के मामले में भारत अभी से दुनिया में तीसरे नंबर पर है, और भारत में कुल 169 लोग अरबपति हैं। भारत के कुल अरबपतियों की कुल संपत्ति देश की कुल जीडीपी का लगभग 21.3% है। वर्तमान में मुकेश अंबानी भारत के सबसे धनी व्यक्ति है। जिनकी कुल संपत्ति 112 अरब डॉलर है। और यह दुनिया के 9वें सबसे धनी व्यक्ति है।
4. जर्मनी :- 144
जर्मनी यूरोप का सबसे बड़ा औद्योगिक देश है। जर्मनी को यूरोप का व्यापारिक पावर हाउस भी कहा जाता है। जर्मनी में वर्तमान समय में 126 अरबपति रहते हैं। जो देश की कुल जीडीपी का लगभग 12.5% के बराबर संपत्ति रखते हैं। Dieter Schwarz जर्मनी के सबसे धनी व्यक्ति हैं, और उनकी कुल संपत्ति 40 अरब डॉलर है। वर्तमान में यह दुनिया के 26वें सबसे धनी व्यक्ति है।
5. रूस :- 105
वैसे तो व्लादिमीर पुतिन को रूस का सबसे धनी और शक्तिशाली व्यक्ति माना जाता है। लेकिन अमेरिकी पत्रिका Forbes की लिस्ट के अनुसार, रूस में 105 लोग अरबपति है। जिनकी कुल संपत्ति रूस की कुल GDP का लगभग 23.2% है। Vladimir Lisin रूस के सबसे धनी व्यक्ति है। जिनकी कुल संपत्ति 26 अरब डॉलर से भी ज्यादा है। और यह दुनिया के 63 वें में सबसे धनी व्यक्ति हैं।
6. इटली :- 64
जर्मनी और रूस के बाद इटली यूरोप का तीसरा देश है, जहां सबसे ज्यादा बिलेनियर रहते हैं। इटली में 64 बिलेनियर रहते हैं, जो देश की कुल जीडीपी का लगभग 8.7% के बराबर संपत्ति रखते हैं। Giovanni Ferrero इटली के सबसे धनी व्यक्ति हैं। इनकी कुल संपत्ति लगभग 40 अरब डॉलर है। यह दुनिया के 32 वें सबसे धनी व्यक्ति हैं।
8. कनाडा :- 63
कनाडा, अमेरिका का पड़ोसी देश है, और यह भी औद्योगिक रूप से काफी समृद्धि देश है। कनाडा में लगभग 63 अरबपति रहते हैं। और यह देश की कुल GDP का लगभग 13.6% संपत्ति के मालिक है। कनाडा के सबसे धनी व्यक्ति David Thomson & Family है। इनकी कुल संपत्ति 62.5 अरब डॉलर से भी ज्यादा है, और यह दुनिया के 21वें सबसे धनी व्यक्ति भी है।
9. यूनाइटेड किंगडम :- 52
यूनाइटेड किंगडम वह देश हैं, जहां से औद्योगिक क्रांति की शुरुआत हुई थी। यह देश आज भी यूरोप का एक प्रमुख औद्योगिक देश है। यहां पर 52 अरबपति रहते हैं, और वह देश की कुल GDP के लगभग 12.6% के बराबर संपत्ति के मालिक हैं। भारतीय मूल का (Hinduja Family) हिंदुजा परिवार UK का सबसे धनी परिवार है। वर्तमान में गोपीचंद हिंदुजा यूनाइटेड किंगडम के सबसे धनी व्यक्ति हैं। 2023 में गोपीचंद हिंदुजा और उनके बड़े भाई श्रीचंद हिंदुजा की कुल संपत्ति 32 अरब डालर थी। और यह दोनों भाई काफी समय तक यूनाइटेड किंगडम के सबसे धनी व्यक्ति रहे हैं। पिछले वर्ष श्रीचंद हिंदुजा की मृत्यु हो गई। अब गोपीचंद हिंदुजा यूनाइटेड किंगडम के सबसे धनी व्यक्ति हैं।
9. ताइवान :- 52
ताइवान जिसे आधिकारिक रूप से officially Republic of China (ROC) भी कहा जाता है। भारत के केरल राज्य से भी छोटा देश है, और यहां की कुल जनसंख्या 2.5 करोड़ से भी कम है। लेकिन औद्योगिक रूप से बहुत विकसित देशों में से एक है। यह "Four Asian Tigers" Hong Kong, South Korea, Singapore में से एक है। ताइवान में लगभग 52 अरबपति रहते है। Daniel & Richard Tsai भाई, ताइवान के सबसे धनी व्यक्ति है। जिनकी कुल संपत्ति 8.8 अरब डॉलर है।
10. ब्राज़ील :- 51
ब्राजील दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का क्षेत्रफल और जनसंख्या के हिसाब से सबसे बड़ा देश तो है। यह अर्थ-व्यवस्था (GDP) के हिसाब से भी दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। ब्राजील में कुल 51 अरबपति रहते हैं, और उनकी कुल संपत्ति देश की कुल GDP का 28.4% है। Eduardo Saverin ब्राजील के सबसे धनी व्यक्ति है। जिनकी कुल संपत्ति 26.3 अरब डॉलर है, और यह दुनिया के 62वें सबसे धनी व्यक्ति है।
इस समय फ्रांस के 74 साल के Bernard Arnault दुनिया की सबसे धनी व्यक्ति है। जिनकी कुल संपत्ति 211 अरब डॉलर है। इनके अलावा मेक्सिको के कार्लोस स्लिम व फैमिली और भारत के मुकेश अंबानी को छोड़कर बाकी सभी 7 लोग अमेरिका के ही है। इस समय दुनिया के 2640 लोग अरबपति हैं। इनमें से 70% से भी ज्यादा बिलेनियर (Self made) सेल्फ-मेड बिलेनियर है। यानी कि इन्होंने जो संपत्ति बनाई है, यह अपने ही जीवन काल में बनाई है। तथा इनको कोई पुश्तैनी संपत्ति नहीं मिली थी।
Comments
Post a Comment